गुजरात प्रदेश सुरेन्द्र नगर जिले के वठवाड स्थित मंगल भवन में नव नियुक्त भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख का अभिवादन समारोह आयोजित हुआ जिसमे

गुजरात प्रदेश सुरेन्द्रनगर जिले के वढवाण स्थित मंगल भवन में भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई द्वारा नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री हार्दिकभाई टमालिया के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमा मयी उपस्थिति देखी गई वही इस अवसर पर सुरेन्द्रनगर जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त श्री हार्दिकभाई टमालिया का भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में हितेन्द्रसिंह चौहाण (गुजरात प्रदेश भाजपा महामंत्री), किरिटसिंह राणा (लिंबडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक), पी.के. परमार (पाटड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक), जगदीशभाई मकवाना (वढवाण विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य के उपमुख्य सचेतक), पूर्व विधायक वसाबेन दोशी, पूर्व विधायक धनजीभाई पटेल, प्रकाशभाई सोनी, जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीपभाई पटेल तथा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सहित अनेक राजनीतिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह अभिनंदन समारोह लोकसेवा के संकल्प के साथ आयोजित किया गया, जिसमें नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री हार्दिकभाई टमालिया को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम वढवाण के मंगल भवन में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित सभी सहयोगियों का किया अभिनंदन

    अर्जुन रौतेला आगरा। जिसको न निज जाति तथा निज देश पर अभिमान है। वह नर नहीं, नर पशु निरा है और मृतक समान है.. रविवार शाम इस मनोभाव के साथ…

    उद्यमियों के सहयोग से सरकार दौड़ाएगी “उद्योग एक्सप्रेस” : जयवीर सिंह

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। लघु उद्योग भारती द्वारा 33वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन वाटर वर्क स्थित अग्रवन में किया गया। “विरासत से विकास तक : आगरा के लघु…

    Leave a Reply