गुजरात सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नर्मदा निगम के पूर्व चेयरमेन डॉक्टर श्री जयनारायण व्यास की गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री एवम् किसान नेता श्री दर्शन कुमार ए नायक से शिष्टाचार मुलाकात

गुजरात सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री, नर्मदा निगम के पूर्व चेयरमैन, पर्यावरणविद्, लेखक एवं विश्लेषक डॉ. जयनारायण व्यास जी ने आज सहकारी एवं किसान नेता दर्शनभाई नायक के निवास स्थान पर शिष्टाचार मुलाकात की।

इस मुलाकात के तहत श्री दर्शन भाई नायक के साथ दक्षिण गुजरात किसान समाज के अध्यक्ष श्री रमेशभाई पटेल, ओलपाड तालुका पंचायत के पूर्व सदस्य एवं सांधियर गांव के पूर्व सरपंच श्री जयेंद्रभाई देसाई, श्री विवेक पटेल सहित अन्य किसान व सामाजिक नेताओं ने भाग लिया।

बैठक में सामाजिक एवं आर्थिक विकास, किसानों की वर्तमान स्थिति तथा विभिन्न समस्याओं जैसे खेती की बढ़ती लागत, पानी की समस्या, बाजार भाव, सहकारी व्यवस्था और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा विचारडा की गई।

डॉ. श्री जयनारायण व्यास जी ने अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर किसान नेताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया तथा भविष्य में इन विषयों पर सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

यह मुलाकात किसान समुदाय के हितों और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर अधिक सक्रिय संवाद और सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    शहर के लायंस जाकर गाँव की ओर.. ब्रजवासियों-ग्रामवासियों को बाँध रहे स्वास्थ्य की डोर

    संवादाता अर्जुन रौतेला। लायंस क्लब आगरा विशाल और आगरा डायबिटीज फोरम ने श्री राधा कृष्ण मंदिर बलदेव में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आगरा के वरिष्ठ चिकित्सकों ने ‘चलो गाँव की…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पाल पुलिस स्टेशन विस्तार के सुमन मुद्रा आवास में एक रिक्शा चालक अपनी बीवी से परेशान होकर खुद को लगाई आग सूचना मिलते ही

    पत्नी की प्रताड़ना से परेशान एक रिक्शा चालक ने खुद को आग लगाई गुजरात प्रदेश सूरत शहर के पाल पुलिस स्टेशन विस्तार के सुमन मुद्रा आवास में एक रिक्शा चालक…

    Leave a Reply