शहर के लायंस जाकर गाँव की ओर.. ब्रजवासियों-ग्रामवासियों को बाँध रहे स्वास्थ्य की डोर

संवादाता अर्जुन रौतेला। लायंस क्लब आगरा विशाल और आगरा डायबिटीज फोरम ने श्री राधा कृष्ण मंदिर बलदेव में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आगरा के वरिष्ठ चिकित्सकों ने ‘चलो गाँव की ओर’ जन जाग्रति अभियान के तहत लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं आगरा डायबिटीज फोरम ने मिलकर की अनूठी नेक पहल गाँव की ओर’ जन जाग्रति अभियान के तहत लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं आगरा डायबिटीज फोरम ने मिलकर अनूठी नेक पहल की। रविवार को इस पहल के अंतर्गत श्री राधा कृष्ण मंदिर बलदेव में 24 वाँ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

अभी हाल ही में दिवंगत हुए लायन मनोज अग्रवाल (हुंडी) की मधुर स्मृति में आयोजित इस शिविर में कैंप चेयरपर्सन लायन सीए राकेश अग्रवाल के निर्देशन और वरिष्ठ फिजीशियन लायन डॉ. अरविंद जैन के संयोजन में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु यादव, वरिष्ठ डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. शुभम जैन, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कौस्तुभ साने, वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. विनीत वर्मा, वरिष्ठ वैस्कुलर सर्जन डॉ. तपिश साहू, वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. आरके आहूजा, वरिष्ठ नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत कपूर, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मित्तल, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. किंशुक सक्सेना और डॉ. अरुणिमा सिंह सहित आगरा के वरिष्ठ और जाने माने चिकित्सकों ने निशुल्क सेवाएंँ प्रदान कीं।

कुल मिलाकर सुबह 10:00 बजे से दोपहर बाद तक चले शिविर में पाँच सौ (500) ग्रामवासी और ब्रजवासी मरीजों को निशुल्क परामर्श, निशुल्क दवाओं और निशुल्क जाँचों का लाभ मिला। मरीजों के चेहरे पर संतोष के भाव स्पष्ट नजर आए।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजीव तोमर मुख्य अतिथि और डीजी द्वितीय लायन अजय भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

लायंस क्लब आगरा विशाल के अध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता, सचिव लायन अजय मनचंदा, ट्रेजरर लायन प्रमोद अग्रवाल और कैंप चेयरपर्सन लायन सीए राकेश अग्रवाल ने सभी चिकित्सकों और अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान मंदिर महंत पंडित राघवेंद्र पांडे (लाला भाई), अजय बंसल, संतोष माहेश्वरी, चंदर माहेश्वरी, आलोक अग्रवाल (बीएम हॉस्पिटल), आलोक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अनूप गुप्ता, अनूप गोयल, अजय गुप्ता, निशा गुप्ता, सुप्रिया मनचंदा, अर्चना अग्रवाल और मीना बंसल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    सी ए आई टी के चुनाव में गुजरात प्रदेश सुरत शहर के श्री चम्पा लाल बोधरा जी को सर्वसम्मती से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) चुनाव 2026: चम्पालाल बोथरा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन निर्वाचि नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार)। कन्फ़ेडरेशन…

    सुरत शहर कांग्रेस कमेटी ने सुरत शहर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( s o g ) पुलिस पर पक्षपात करने के लगाए गंभीर आरोप चुनाव आयोग को दिया गया आवेदन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र शहर में राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। इसी बीच सूरत शहर कांग्रेस द्वारा पुलिस की एसओजी (स्पेशल…

    Leave a Reply