आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को दिल्ली में मिला साहित्य शिरोमणि सम्मान

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। गायत्री साहित्य संस्थान, सिविल लाइंस, नई दिल्ली द्वारा शर्मा न्यू आर्ट्स कॉलेज में 11वां स्थापना दिवस और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थान की संस्थापिका बबली वशिष्ठ द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

समारोह में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा खंडकाव्य रावण वध के लिए जयशंकर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित आगरा के वरिष्ठ कवि-साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को ‘गायत्री साहित्य शिरोमणि’ सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा सदस्य संतोष कुमार खन्ना ने की। दिल्ली साहित्य अकादमी के उप सचिव ऋषि कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

वरिष्ठ साहित्यकार सर्वश्री अशोक मधुप, इसहाक खान (दूरदर्शन), अरुण कुमार पासवान (आकाशवाणी), प्रेम कुमार शर्मा सहित नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और दिल्ली के साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    सी ए आई टी के चुनाव में गुजरात प्रदेश सुरत शहर के श्री चम्पा लाल बोधरा जी को सर्वसम्मती से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) चुनाव 2026: चम्पालाल बोथरा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन निर्वाचि नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार)। कन्फ़ेडरेशन…

    सुरत शहर कांग्रेस कमेटी ने सुरत शहर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( s o g ) पुलिस पर पक्षपात करने के लगाए गंभीर आरोप चुनाव आयोग को दिया गया आवेदन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र शहर में राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। इसी बीच सूरत शहर कांग्रेस द्वारा पुलिस की एसओजी (स्पेशल…

    Leave a Reply