गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत शहर सर थाना प्राणी संग्रहालय के पीछे ताप्ती नदी मैं डूबने से 10 वी के छात्र का 38 घंटे बाद मिला शव, दोस्त के साथ तापी नदी में नहाने गया था
रंग बिरंगी होली के पावन पर्व पर धुलेटी की खुशी के बीच सूरत शहर में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। धुलेटी के दिन होली खेलने के बाद दो मासी के बेटे और उनका कक्षा-10 में पढ़ने वाला एक दोस्त नहाने के लिए सरथाणा प्राणी संग्रहालय के पीछे बहने वाली तापी नदी में नहाने के लिए उतरे नहाने के दौरान नदी के गहरे पानी में एक किशोर और एक युवक डूबने लगे। दोनों को डूबता देख तीसरा युवक घबरा गया और किसी तरह पानी से बाहर निकल आया, लेकिन बाकी दो गहरे पानी में समा गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद खोजबीन शुरू की गई। इनमें से एक युवक का शव पहले ही मिल गया था, जबकि कक्षा 10 वी के छात्र कृष्णा चौहान का शव करीब 38 घंटे बाद बरामद हुआ।
बताया जा रहा है कि कृष्णा चौहान के पिता दुबई में काम करते हैं और उसकी मां सूरत में हीरे के कारखाने में काम करती हैं। कृष्णा परिवार का इकलौता बेटा था। बोर्ड की परीक्षा के तीसरे पेपर से पहले हुई इस करुण घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel


