गुजरात प्रदेश मोरवी शहर हिंदू सम्मेलन का आयोजन सभी सनातनियों को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश पॉजिटिव मोरवीशहर के हिंदू समाज में जागृति और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मोरवी के अवध-4 क्षेत्र में आगामी 22 मार्च, रविवार को भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। संगठित हिंदू और संगठित भारत के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में सनातन संस्कृति और धर्म की रक्षा के संबंध में प्रेरणा दायक संदेश दिए जाएंगे।

 

यह सम्मेलन रात 8:30 बजे नानी कैनाल रोड स्थित पाटीदार गढ़, अवध-4 में आयोजित होगा। कार्यक्रम में महंत धामजीभाई (नकलद मंदिर, बगथणा) विशेष रूप से उपस्थित रहकर आशीर्वचन प्रदान करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जितेंद्रभाई विरम गाम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहकर समाज की एकता और संस्कृति संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता और संस्कृति के संरक्षण पर प्रासंगिक उद्बोधन दिए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

 

इस भव्य सम्मेलन का आयोजन अवध हिंदू सम्मेलन समिति तथा अवध क्षेत्र के निवासियों द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से मोरवी शहर और आसपास के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों को परिवार सहित इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भावपूर्ण आमंत्रण दिया गया है। आयोजको ने सनातन धर्म प्रेमियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि अगर कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 90992 78506, 99258 20474 अथवा 94292 44190 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    यूपी की एसआई जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पूछे गए एक वैकल्पिक उत्तर से भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने कहा है कि व्यक्तिगत रूप से मेरी असहमति है,*मनोज त्रिपाठी.

    *उत्तर प्रदेश की एसआई जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पूछे गए एक वैकल्पिक उत्तर से व्यक्तिगत रूप में मेरी असहमति है- दिनेश शर्मा* सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। उक्त…

    उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के हिंदी खंड में एक ऐसा प्रश्न पर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा है कि ” पंडित ” शब्द विद्वता का प्रतीक है, उपहास का नहीं *मनोज त्रिपाठी.

    *”पंडित” शब्द विद्वता का प्रतीक है, उपहास का नहीं- विधायक राज प्रसाद उपाध्याय* ‼️उत्तर प्रदेश पुलिस सब – इंस्पेक्टर(SI) भर्ती परीक्षा के हिंदी खंड में (14 मार्च 2026) एक ऐसा…

    Leave a Reply