एत्मादपुर चावली में अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस पर चावली मेले में गूंजा महा कवि सम्मेलन

अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस पर चावली मेले में गूंजा महा कवि सम्मेलन

आगरा। अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस के अवसर पर मां चावल्दे मेला महोत्सव, चावली मेले के प्रथम दिवस पर भव्य महा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पांडाल में उपस्थित श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध कर दिया।

कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से डॉ. अरुण उपाध्याय (संस्थापक/अध्यक्ष, श्री अक्षरा साहित्यिक संस्था) ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। वहीं धर्मेंद्र शर्मा ‘राधे-राधे’ (एत्मादपुर) ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ हास्य कवि श्री सतीश मधुप (घिरोर, मैनपुरी) ने अपने खास अंदाज में किया। सुप्रसिद्ध कवित्री निभा चौधरी (भरतपुर, राजस्थान) ने अपनी प्रभावशाली कविताओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

Oplus_131072

इसके अलावा मृदुल माधव पाराशर (बृजभाषा कवि), प्रमोद विषधर (हास्य कवि, सिकंदरा राऊ), तथा श्री ईशान देव (राष्ट्रीय वीर रस कवि, आगरा) और श्री एलेश अवस्थी (फिरोजाबाद) सहित अन्य कवियों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कवि सम्मेलन पांडाल में समा बांध दिया।

कवियों की ओजपूर्ण, हास्य और बृजभाषा से सजी प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

admin

एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

Related Posts

नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा की भव्य झांकियां, झांकियों ने मोहा जन-जन का मन।

नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा की भव्य झांकियां, झांकियों ने मोहा जन-जन का मन। कोसीकलां। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर तृतीय दिवस को मां चंद्रघंटा की भव्य…

मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला, देखने को उमड़ी भीड़।

मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला , देखने को उमड़ी भीड़। कोसीकलां। मां पथवारी देवी मेला कमेटी द्वारा आयोजित 42वें वार्षिक मेले के अंतर्गत शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी का भव्य…

Leave a Reply