गुजरात प्रदेश सुरत शहर के नई सिविल हॉस्पिटल दो नसे कि हालत में असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर से भीड़ गए फिर क्या था हंगामा हो गया

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश के सूरत सिविल अस्पताल में नशे में धुत दो युवकों का हंगामा, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर से गाली-गलौज और हाथापाई की

 

सूरत सिविल अस्पताल परिसर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत दो युवकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया।

 

घटना सिविल अस्पताल के पीएम रूम के पास की बताई जा रही है, जहां ड्यूटी पर मौजूद ASI ज्यांतीलाल अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उसी दौरान सिविल के पूर्व वार्ड बॉय चेतन पटेल और एक निजी एंबुलेंस चालक जावेद नशे की हालत में वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों ने पुलिस की मौजूदगी को नजरअंदाज करते हुए ASI के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

 

स्थिति तब बिगड़ गई जब ASI ने एक युवक को रोकने का प्रयास किया, तो दूसरे ने उन पर हमला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही खटोदरा पुलिस तुरंत हरकत में आई। पीसीआर वैन और पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा और दोनों नशे में धुत युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

 

इस घटना ने अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के साथ खुलेआम बदसलूकी और वर्दी पर हाथ डालने की घटना से लोगों में रोष व्याप्त है।

वहीं लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए

अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाए

पुलिस कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

 

लोगों ने प्रशासन से अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और शांति बनी रहे।

 

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    महेशपुर: पाता मेला में खेल और परंपरा का संगम, उपासना मरांडी ने फाइनल मैच का किया शुभारंभ

    सांस्कृतिक धरोहर: विजेता टीम को मिला 60 हजार का पुरस्कार; उपासना मरांडी बोलीं— ऐसे आयोजनों से बढ़ता है भाईचारा और सांस्कृतिक गौरव। महेशपुर: प्रखंड के भेटाटोला पंचायत अंतर्गत ग्राम अहिल्यापुर…

    पाकुड़: संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, पाकुड़िया में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की अहम बैठक

    रणनीति: सदस्यता अभियान और जनहित के मुद्दों को लेकर पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर बनी सहमति। पाकुड़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की जिला कमेटी, पाकुड़ द्वारा सोमवार को…

    Leave a Reply