गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत क्षेत्र की विधायिका श्रीमती संगीता पाटिल जी ने अशांत धारा को लेकर विधानसभा में उठाए सवाल

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

विधानसभा में ‘अशांत धारा’ के मुद्दे पर गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिम्बायत क्षेत्र की विधाईका श्रीमती संगीता पाटिल ने उठाई आवाज

सूरत: विधानसभा सत्र के दौरान लिम्बायत क्षेत्र की विधाइका श्रीमति संगीता पाटिल ने ‘अशांत धारा’ कानून को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए और सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की।

विधायक ने अपने वक्तव्य में कहा कि 500 हिंदुओं के बीच एक मुस्लिम सुरक्षित रह सकता है, लेकिन 500 मुस्लिमों के बीच एक हिंदू सुरक्षित नहीं रह पाता। उन्होंने बताया कि लिम्बायत विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम आबादी 1 लाख से अधिक हो चुकी है और उनके मत क्षेत्र में ‘अशांत धारा’ को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पहले हिंदू बहुमत में रहते थे, वहां अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है और कई इलाकों में हिंदू परिवार लगभग समाप्त हो चुके हैं। उन्होंने मारुति नगर, पद्मावती नगर, बुद्ध सोसायटी, भावना पार्क सोसायटी, अम्मा नगर और अंबिका नगर जैसी सोसायटियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में धीरे-धीरे मुस्लिम समुदाय का वर्चस्व बढ़ गया है।

विधायक के अनुसार, कुछ मामलों में पहले किरायेदार के रूप में प्रवेश कर बाद में योजनाबद्ध तरीके से पूरे क्षेत्र में बसावट बढ़ाई जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मकान मालिकों को बाजार मूल्य से अधिक कीमत देकर संपत्तियां खरीदी जाती हैं और ‘अशांत धारा’ कानून के नियमों का उल्लंघन भी किया जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कई हिंदू परिवारों को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है। परिणामस्वरूप, कई परिवार अपने घरों को ताला लगाकर अन्य स्थानों पर रहने चले गए हैं।

विधायक संगीता पाटिल ने मांग की कि ‘अशांत धारा’ कानून के प्रावधानों को और अधिक कड़ा बनाया जाए तथा जिन हिंदू परिवारों की संख्या अल्प रह गई है और जो अपने घर बेचना चाहते हैं, उन्हें इस प्रक्रिया में प्रशासनिक सहायता प्रदान की जाए।

साथ ही, उन्होंने ‘अशांत धारा’ कानून का दुरुपयोग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    महेशपुर: पाता मेला में खेल और परंपरा का संगम, उपासना मरांडी ने फाइनल मैच का किया शुभारंभ

    सांस्कृतिक धरोहर: विजेता टीम को मिला 60 हजार का पुरस्कार; उपासना मरांडी बोलीं— ऐसे आयोजनों से बढ़ता है भाईचारा और सांस्कृतिक गौरव। महेशपुर: प्रखंड के भेटाटोला पंचायत अंतर्गत ग्राम अहिल्यापुर…

    पाकुड़: संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, पाकुड़िया में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की अहम बैठक

    रणनीति: सदस्यता अभियान और जनहित के मुद्दों को लेकर पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर बनी सहमति। पाकुड़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की जिला कमेटी, पाकुड़ द्वारा सोमवार को…

    Leave a Reply