बहराइच * NH – 927 फोरलेन चौड़ीकरण : प्रभावित किसानों की भूमि का 1 अप्रैल को होगा स्थलीय निरीक्षण *मनोज त्रिपाठी.

नगर मजिस्ट्रेट एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बहराइच, राजेश प्रसाद ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-927 (बाराबंकी-बहराइच सेक्शन) के फोरलेन चौड़ीकरण कार्य के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। इसके अंतर्गत तहसील कैसरगंज के 60 तथा तहसील महसी के 4 ग्रामों की भूमि ली जा रही है। तहसील कैसरगंज के तप्पेसिपाह, आदमपुर, झुकिया, मुस्तफाबाद और रिठौड़ा सहित कुल 8 गांवों के जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है, उनके मुआवजे के निर्धारण के लिए 1 अप्रैल 2026 को स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट के अनुसार इस निरीक्षण में तहसील कैसरगंज की राजस्व टीम और एनएचआई (NHAI) की टीम मौके पर मौजूद रहेगी। निरीक्षण के दौरान अधिग्रहित की जा रही भूमि की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा और यह भी देखा जाएगा कि किसानों की कितनी संपत्तियां, जैसे मकान या अन्य निर्माण, इस परियोजना से प्रभावित हो रही हैं। प्रशासन ने संबंधित किसानों से अपील की है कि वे निरीक्षण के समय मौके पर उपस्थित रहकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें, जिससे मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से पूरी की जा सके।मनोज त्रिपाठी 8081466787.बहराइच l

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद के नल सरोवर के पास धारजी गांव में शराब माफियाओं का पुलिस पर हमला

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद के नल सरोवर के पास धारजी गांव में अवैध शराब की दुकान पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर 100…

    गुजरात प्रदेश सूरत महानगर पालिका अप्रैल में होने वाले चुनाव की तैयारी में लगे राजनीतिक पार्टियों भारतीय जनता पार्टी ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का अप्रैल 2026 में होने वाले चुनाव के मद्दे नजर भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड नंबर 23,…

    Leave a Reply