रोज़गार और सामाजिक न्याय के लिए सड़कों पर उतरी आप – ब्रज प्रांत में 3 से 9 अप्रैल तक पदयात्रा

संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। ब्रज प्रांत कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में “रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा का चौथा चरण 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आगरा से हाथरस होते हुए मथुरा तक आयोजित होगा।


ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने बताया कि 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पार्क में शहीदों को नमन एवं माल्यार्पण करके 12 बजे किदवई पार्क में विशाल जनसभा को संबोधित कर पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा सेंट जॉन्स चौराहे से होते हुए वाटर वर्क्स, रामबाग, खंदौली, सादाबाद, हाथरस, बलदेव, गोकुल, महावन होते हुए 9 अप्रैल को मथुरा पहुंचेगी, जहां श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के बाद इस्लामिया इंटर कॉलेज में विशाल जनसभा के साथ समापन होगा।
प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत यादव ने कहा कि यह पदयात्रा युवाओं को रोजगार दिलाने और शोषित-वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए एक मजबूत जनआंदोलन है।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा इस पदयात्रा में ब्रज प्रांत से हजारों युवाओं का समर्थन मिलेगा साथ ही ये पदयात्रा युवाओं की आवाज को मुखर करेगी।
इस दौरान रमजान अब्बास, यतीनंदन आर्य, चंद्रावती नरवार, संजीवन स्वामी, ताजुद्दीन खान, शानू कुरैशी, आसिफ़ नवाब, ललित साहनी, इंद्र कुमार, शैलेंद्र गायत्री आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश चुनाव आयोग ने जारी किया महा नगर पालिका/ नगर पालिका और जिला पंचायत तालुका पंचायत का परिपत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा जारी परिपत्र गांधीनगर, 01 अप्रैल 2026 गुजरात राज्य चुनाव आयोग द्वारा राज्य की 15 महानगरपालिकाओं, 48 नगरपालिकाओं, 34…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर सचिन जी आई डी सी होजी वाला कंपाउंड में एक बार फिर आग ने दिखाया विकराल रूप दर्जनों फायर की गाड़ियां पहुंची मौके पर हुआ करोड़ों का नुकसान

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के सचिन जी आई डी सी होज़ीवाला कंपाउंड में गोपी निटिंग टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का माल…

    Leave a Reply