गुजरात प्रदेश सुरत शहर भारतीय जनता पार्टी ने टिकट की दावेदारी की लिस्ट फाइनल कर प्रदेश कार्यालय को भेजी

सूरत शहर भारतीय जनता पार्टी के संगठन की हुई बैठक में 350 नाम शॉर्टलिस्ट, 1720 दावेदारों को किया गया बाहर

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सूरत महानगरपालिका के चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट वितरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। टिकट चयन को लेकर भाजपा द्वारा आयोजित संगठन बैठकों का दौर देर रात तक चला, जिसमें कुल 120 वार्डों के लिए मंथन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रत्येक वार्ड के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। इस प्रक्रिया में कुल 2080 दावेदारों में से मात्र 350 नामों को प्राथमिक रूप से चयनित किया गया है, जबकि 1720 दावेदारों को बाहर कर दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की उम्र, अनुभव और संगठन में सक्रियता को भी महत्व दिया गया है। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु तथा तीन कार्यकाल पूरे कर चुके कॉर्पोरेटर्स को टिकट नहीं देने के मानदंड को भी ध्यान में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि इन 350 शॉर्टलिस्ट नामों को सूरत शहर भाजपा द्वारा प्रदेश भाजपा को अंतिम मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। अब आगे की प्रक्रिया में भाजपा की पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा अंतिम उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से लगातार चल रही बैठकों में 30 वार्डों के 120 सीटों के लिए विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में दावेदारों ने टिकट की मांग की थी। अंततः संगठन स्तर पर गहन विचार-विमर्श के बाद 350 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा…

    Leave a Reply