त्योंथर सिविल अस्पताल में बदइंतजामी का आलाम—5 दिन से एक्स-रे फिल्म गायब, बीएमओ कटघरे में; समय पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला के द्वारा निरीक्षण न किए जाने से बिगाड़े हालात
सिविल अस्पताल त्यौंथर की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। 1 अप्रैल से एक्स-रे फिल्म खत्म होने का नोटिस दीवार पर चस्पा है, लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। नोटिस में साफ लिखा है—“एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है, कृपया मोबाइल फोन से रिपोर्ट प्राप्त करें”, जो खुद अस्पताल की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार बीएमओ डॉक्टर सुग्रीव दास कोल इतने दिनों तक क्या करते रहे? जरूरी चिकित्सा सामग्री तक उपलब्ध न करा पाना न सिर्फ लापरवाही है, बल्कि यह सीधे-सीधे मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। अस्पताल प्रबंधन की यह ढिलाई अब खुलकर मरीजों के गुस्से का कारण बन रही है समय-समय पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमले द्वारा निरीक्षण न किए जाने के कारण सिविल अस्पताल त्योंथर की हालत बद से बदतर हो चुकी है। यदि समय रहते निगरानी होती, तो आज मरीजों को इस तरह दर-दर भटकने की नौबत नहीं आती।ग्रामीण अंचल से आने वाले मरीजों की परेशानी और भी गंभीर है। बुजुर्गों और अनपढ़ लोगों के लिए “मोबाइल से रिपोर्ट” जैसी व्यवस्था किसी मजाक से कम नहीं है। इलाज के नाम पर उन्हें सिर्फ निराशा और परेशानी ही मिल रही है।
रिपोर्टर
प्रशांत शुक्ल TN News 24 ✍️
7509655674

Updated Video





Subscribe to my channel





