पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मतदान केंद्र संख्या 427 पर बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम बागतीपाड़ा स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता हिसाबी राय के आवासीय कार्यालय में उनके नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण किया गया और सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण भी किया गया।
नेताओं ने दी शुभकामनाएं, संगठन की विचारधारा पर जोर
इस अवसर पर भाजपा नेता हिसाबी राय ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक मजबूत, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित अधिवेशन में हुई थी, जहां इसके प्रथम अध्यक्ष के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी का चयन किया गया था।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारतीय राजनीति में नई दिशा दी और एक-दलीय व्यवस्था को बदलकर बहुदलीय एवं गठबंधन युग की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा-नीत सरकार पूर्ण बहुमत के साथ कार्य कर रही है और विकास आधारित राजनीति को आगे बढ़ा रही है।
स्वच्छता अभियान के साथ मनाया गया स्थापना दिवस
कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने बागतीपाड़ा स्थित मनसा मंदिर के तालाब में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की, जिससे सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस मौके पर वार्ड पार्षद निभा देवी, मंडल महामंत्री सुशील साहा, बूथ अध्यक्ष लव रजक, मनोरंजन देवी सहित मुरारी मंडल, मिथिलेश मंडल, अमित घोष, छोटन मेहरा, रणजीत राम, विश्वजीत राय, बच्चू राय, विपुल दास, अफजल शेख, सैफल शेख, तन्मय दास, शमशाद अंसारी, दीपक ठाकुर, कन्हैया रजक, मोनू जायसवाल, दिलीप मिस्त्री, शंकर दास समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे|