गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक की प्रस्तुति पर गुजरात सतर्कता आयोग को मिले निर्देश

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के महामंत्री श्री दर्शन भाई नायक के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल को की गई प्रस्तुति के संदर्भ में, गुजरात सतर्कता आयोग को निर्देश दिए जाने पर आयोग ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी वही उक्त आवेदन में सूरत जिले के चोर्यासी तालुका में सरकारी जमीन पर AM/NS स्टील इंडिया कंपनी द्वारा कथित अवैध कब्जा तथा लगभग ₹106 करोड़ की सरकारी वसूली को जानबूझकर नहीं भरने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

आयोग द्वारा श्री दर्शन भाई नायक को पत्र भेजकर 10 दिनों के भीतर आवेदन की पुष्टि करने तथा अतिरिक्त आधार, प्रमाण और विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही आवश्यकता होने पर सोमवार को कार्यालय समय के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी बात रखने का अवसर भी प्रदान किया गया है।

गुजरात सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की वसूली को जानबूझकर छोड़ देना, सरकार की कॉरपोरेट पक्षपात पूर्ण नीति का स्पष्ट उदाहरण है।

श्री दर्शन भाई नायक ने मांग की है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाली कंपनी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    भारत के सबसे बड़े मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष श्री मौलाना अरशद मदनी द्वारा गाय माता को:::;;;;;

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट भारत में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर मुस्लिम संगठनों की पहल बनी चर्चा का विषय देशभर में बकरी…

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका को २८ मई को मिल सकते हैं नए मेयर/ डेप्युटी मेयर और स्थाई समिति के चेयरमैन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट   गुजरात प्रदेश सूरत महानगर पालिका को 28 मई को मिलेंगे नए मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति चेयरमैन सूरत महानगर पालिका में…

    Leave a Reply