गुजरात प्रदेश सुरत शहर महा नगर पालिका के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर २७ के उम्मीदवार श्री विकास जे मिश्रा को

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत महा नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ रोचक मुकाबला

आम आदमी पार्टी द्वारा सूरत नगर निगम चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन वार्ड नंबर 27 (डिंडोली) से युवा एवं सामाजिक नेता विकास जे. मिश्रा ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। विकास जे. मिश्रा को राजनीति का अनुभवी चेहरा बताया जा रहा है, जो पूर्व में भी चुनाव लड़ चुके हैं। नामांकन के अंतिम दिन शहर में राजनीतिक गतिविधियां अपने चरम पर रहीं।

विकास जे. मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति देखने को मिली। डिंडोली वार्ड नंबर 27 उत्तर भारतीय मतदाताओं की बहुलता वाला क्षेत्र माना जाता है, जहां मिश्रा की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर अन्य दलों में चिंता देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास जे. मिश्रा ने अपनी ईमानदारी, कार्यनिष्ठा और सामाजिक सक्रियता के चलते क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। जनता का समर्थन उनके पक्ष में दिखाई दे रहा है, जिससे उनकी जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है। वही मिश्रा को मिल रहे जन समर्थन से अन्य पार्टियों के होश उड़ गए हैं

प्रत्याशी विकास जे. मिश्रा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करना है और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देना है। उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील भी की।

नामांकन के बाद विकास जे. मिश्रा ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। समर्थकों की भारी भीड़ और जनसमर्थन को देखते हुए वार्ड नंबर 27 में उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दिल्ली में सी ए आई टी का भव्य राष्ट्रीय महिला समिट सम्पन्न महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भयता पर विशेष जोर चार सो से अधिक महिलाओं की भागीदारी

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *दिल्ली में कैट का भव्य राष्ट्रीय महिला समिट संपन्न, 400 से अधिक महिलाओं की भागीदारी — महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर*…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर चेंबर ऑफ कॉमर्स का कबीले तारीफ आयोजन उद्योगों को होगा फायदा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट एस जी सी सी आई बिजनेस कनेक्ट द्वारा एआई आधारित ‘स्पीड बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन सूरत: दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स…

    Leave a Reply