भीमनगरी समारोह आयोजन समिति ने बौद्ध रीति-रिवाज से कराया दहेज रहित विवाह

अर्जुन रौतेला आगरा। ग्यासपुरा क्षेत्र के भीमनगरी आयोजन के दूसरे दिन गुरुवार को 101 जोड़े बौद्ध रीति रिवाज से एक-दूजे का हाथ थाम हमसफर बने। शहर के ही नहीं दूर-दराज के परिवार के युवक-युवतियों ने इस समारोह में साथ जीने की कसमें लीं। जयपुर हाउस चौकी से 101 दूल्हे घोड़े सवार होकर बैंड बाजे संग जीआईसी मैदान स्थित चक्रवर्ती सम्राट अशोक महल के स्वरूप में सजे भीमनगरी के मंच पर पहुंचे जहां भीमनगरी समारोह आयोजन समिति की और से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया।

अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि बुद्धम शरणम गच्छामि के स्वर लहरिया के साथ आयोजन शुरू किया गया। बौद्ध रीति रिवाज से बुद्धम शरणम् गच्छमी, धम्म शरणम् गच्छमी, सघम शरणम् गच्छमी वंदना कर सामूहिक विवाह कराने के लिए बौद्ध भिक्षुक पहुंचे। भंते बोधिरत्न, धम्म दीप, अशोक रत्न और उंगलीमाल भिक्षुकों ने विवाह की रस्में पूरी कराई। फिर एक के बाद एक समाज के प्रतिष्ठ लोगों ने नवविवाहितों को दिल खोलकर दान दिया। ग्यासपुरा व शाहगंज में निवास कर रहे सर्वधर्म व जाति के लोग सामूहिक विवाह समारोह को देखने पहुंचे।

संयोजक राहुल सागर ने बताया कि नव युगलो को दानदाताओ ने उपहार के तौर पर किचन के बर्तन, कूकर, डिनर सेट, सीलिंग फैन, वॉटर कुलर, हॉट केश, दीवार घड़ी, नगद धनराशि के लिफाफे आदि उपहार दिया। आगरा देहात, शहरी क्षेत्रों के दूल्हे घोड़े पर सवार होकर अपनी जीवनसाथी का हाथ थामने के लिए मंच पर पहुंचे लाल जोड़ा पहने 101 दुल्हन मंच पर पहुंची। इस अवसर पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महामंत्री श्याम जरारी, संरक्षक प्रताप सिंह सिट्टू, राजाबाबू बौद्ध, रवि शंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राना, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, सिन्धी जनवेजा, वीर प्रकाश बंटी, सुमित कुमार, देवेन्द्र पिप्पल, उपेंद्र सिंह, राजेंद्र पिप्पल, अवधेश कुमार, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, सुबोध मानव, टीटू कुमार, नवल किशोर आदि मौजूद रहे।

चंद्रशेखर के जाते ही मंच पर लोक गायक अनुज जाटव पियावली ने अपनी गायन प्रस्तुति दी। उन्होंने यूपी में आ जा जाटवनी.., रविदास है हम.., जाटव का छोरा मार गई.., जाटव यूपी का राजा.. आदि गीत गाये।

महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि भीमनगरी के तीसरे दिन शुक्रवार की शाम को भीमनगरी समारोह आयोजन समिति समाज के करीब 250 मेधावी छात्र-छात्रों और अधिकारी पद पर नियुक्त समाज के लोगों को सम्मानित करेगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राना ने बताया कि बाबा साहेब के गीतों से मंच पर इंडियन आइडल फेम श्रेया वर्मा व गायिका श्रष्टि सरगम धमाल मयाचेंगी। इसी के साथ समापन पर केंद्रीय कमेठी द्वारा अगली भीमनगरी स्थल की औपचारिक घोषणा होगी।

भीमनगरी में इस बार खाने-पीने स्टॉलों पर भी काफी भीड़ नजर आई। मेले में चाट पकौड़ी, आसमानी झूले का बड़े-छोटे लुत्फ उठाते दिखे। महिलाओं के साथ बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। आगरा ही नहीं फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, हाथरस, अलीगढ़ सहित विभिन्न शहरों से काफी तादात में आए लोगों ने भीमनगरी की हाईटेक सजावट देखी और अपने मोबाइल में कैद किया।

महासचिव श्याम जरारी ने कहा कि 1996 वर्ष से भीम नगरी में अब तक सामूहिक विवाह होते आ रहे है। अब तक 31 सौ विवाह करा चुके है। भीमनगरी समारोह के सामूहिक दहेज रहित विवाह में लोगों का उत्साह देखने को मिला। खचाखच भरे मैदान में जय भीम जय सविधान के नारे लगते दिखे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    सी ए आई टी के चुनाव में गुजरात प्रदेश सुरत शहर के श्री चम्पा लाल बोधरा जी को सर्वसम्मती से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) चुनाव 2026: चम्पालाल बोथरा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन निर्वाचि नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार)। कन्फ़ेडरेशन…

    सुरत शहर कांग्रेस कमेटी ने सुरत शहर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( s o g ) पुलिस पर पक्षपात करने के लगाए गंभीर आरोप चुनाव आयोग को दिया गया आवेदन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र शहर में राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। इसी बीच सूरत शहर कांग्रेस द्वारा पुलिस की एसओजी (स्पेशल…

    Leave a Reply