बहराइच * एसएसबी की 42 वीं वाहिनी द्वारा मानव तस्करी के मामले में एक भारतीय नाबालिग बालिका का सफल रेस्क्यू. नेपाली युवक तस्कर को किया गया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी.

मानव तस्करी के मामले में एक भारतीय नाबालिग बालिका का सफल रेस्क्यू एवं एक नेपाली संदिग्ध तस्कर की गिरफ्तारी
कमांडेंट, 42वीं वाहिनी गिरीश चंद्र पांडेय सशस्त्र सीमा बल के कुशल पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। 24 अप्रैल 2026 को समय लगभग 20 : 30 बजे, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) रुपईडीहा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने अपनी सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए मानव तस्करी के एक गंभीर मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया। ऑप्स ब्रांच से प्राप्त सूचना के आधार पर एएचटीयू (Anti Human Trafficking Unit) को अलर्ट किया गया था कि बिहार के जनपद मुजफ्फरपुर से एक नाबालिग बालिका लापता है, जिसे एक नेपाली युवक द्वारा नेपाल से भारत लाया जा सकता है।
उक्त सूचना के क्रम में ICP रुपईडीहा स्थित पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग में नेपाल के बुटवल से दिल्ली आ रही एक बस की सघन जांच की गई। जांच के दौरान एक नाबालिग बालिका संदिग्ध अवस्था में एक नेपाली युवक के साथ पाई गई। पूछताछ में बालिका की पहचान आराधना यादव (15 वर्ष), पुत्री उमाशंकर राय, निवासी – ग्राम रैपुर, पोस्ट दुबाहा, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई, जिसके पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं था। साथ मौजूद युवक की पहचान सुशांत राना (19 वर्ष), पुत्र दल बहादुर, निवासी – मुसिकोट नगरपालिका वार्ड संख्या 03, जिला गुल्मी, नेपाल के रूप में हुई, जिसने नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया।
एएचटीयू एवं एनजीओ की उपस्थिति में पूछताछ के दौरान बालिका द्वारा अपनी पहचान की पुष्टि की गई। परिजनों से संपर्क करने पर यह सत्यापित हुआ कि उक्त बालिका के संबंध में थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) में एफआईआर संख्या 162/26 दिनांक 18.03.2026 के तहत गुमशुदगी दर्ज है।
प्राथमिक जांच में युवक की पृष्ठभूमि संदिग्ध पाई गई तथा परिस्थितियाँ मानव तस्करी की ओर संकेत कर रही थीं। अतः दोनों को आगे की विधिक कार्यवाही हेतु थाना रुपईडीहा को सुपुर्द कर दिया गया।
कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण:
• रेस्क्यू: 01 भारतीय नाबालिग बालिका
• गिरफ्तारी: 01 नेपाली संदिग्ध तस्कर
• मार्ग: नेपाल (बुटवल) से भारत (दिल्ली)
सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों की रोकथाम हेतु सतत सतर्क एवं प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखे हुए है।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच l

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    🛣️ 20 साल का इंतज़ार खत्म: विधायक निसात आलम की पहल से सड़क निर्माण शुरू

    पाकुड़:पाकुड़ प्रखंड के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब 20 वर्षों से लंबित पड़ी सड़क निर्माण परियोजना अब धरातल पर उतरती नजर आ रही है। इस बहुप्रतीक्षित…

    पाकुड़ में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की 11वीं प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 30 अप्रैल को आएगी मेधा सूची

    368 आवेदनों में से 233 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा, सुव्यवस्थित व्यवस्था में हुआ सफल आयोजन 📍 पाकुड़ | सुमन कुमार दत्ता 📍 पाकुड़:-सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, राज प्लस टू विद्यालय,…

    Leave a Reply