नई उड़ान, नया नेतृत्व: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद ने ली जिम्मेदारी की शपथ”

अर्जुन रौतेला आगरा। “आज का विद्यार्थी ही कल का सशक्त राष्ट्रनिर्माता है।” इसी उद्देश्य को आत्मसात करते हुए प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 हेतु नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आज़ 25 अप्रैल, 2026 को अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

यह आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का संचालन कक्षा बारहवीं की छात्रा गीत अग्रवाल एवं अर्ज रागिनी सारस्वत द्वारा प्रभावशाली एवं आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से किया गया।


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर कमांडर जयपाल सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्राचार्या सीमा सहजपाल, समन्वयकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति कटिबद्ध विद्यालय की समृद्ध परंपरा के अनुरूप मुख्य अतिथि का स्वागत नवांकुर भेंट कर किया गया।

मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए बताया गया कि वे राजस्थान के उदयपुर से हैं तथा वर्ष 1997 में भारतीय वायु सेना में ट्रांसपोर्ट पायलट के रूप में नियुक्त हुए। लगभग 6400 घंटे के उड़ान अनुभव के साथ वे एक दक्ष फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर एवं परीक्षक रहे हैं। अपने तीन दशक के उत्कृष्ट करियर में उन्होंने देश के विविध भौगोलिक क्षेत्रों में सेवा दी तथा वीआईपी स्क्वाड्रन में रहते हुए राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के साथ अनेक अंतरराष्ट्रीय यात्राएँ संपन्न कीं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2015 में एयर स्टाफ प्रमुख द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ की स्वर लहरियों एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे वातावरण राष्ट्रप्रेम एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। प्रधानाचार्या महोदया ने अपने स्वागत उद्बोधन में नवनिर्वाचित छात्र परिषद को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को साहस, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
आयोजन समिति के संयोजक एन.एस. कुशवाहा एवं अर्पना सक्सेना ने विद्यालय की छात्र परिषद तथा चारों सदनों—एंड्रोमिडा, ऑरायन, पिगेसिस एवं फीनिक्स—की कार्यप्रणाली एवं उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

तत्पश्चात छात्र परिषद (2026-27) के बोर्ड का अनावरण मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया।
विद्यालय स्तरीय पदाधिकारियों छात्र प्रमुख तनमय श्रीवास्तव, छात्रा प्रमुख अर्शिया मखीजा, उप छात्र प्रमुख श्लोक सेठ, उप छात्रा प्रमुख गौरांगी गर्ग, खेल कप्तान यथार्थ जग्गी, सी.सी.ए. प्रभारी इशिता सिंह तथा अनुशासन प्रभारी प्रेम गजाला , चारों सदनों के विभिन्न पदों पर चयनित छात्र पदाधिकारियों को ध्वज, बैज एवं सैश प्रदान कर उनके दायित्वों का औपचारिक हस्तांतरण किया गया।

प्रधानाचार्या महोदया द्वारा सभी पदाधिकारियों को निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। यह क्षण विद्यार्थियों के लिए गर्व एवं प्रेरणा का प्रतीक बना।

इसके साथ ही विद्यालय द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका ‘मंजरी’ के नवीन अंक का लोकार्पण हुआ। इस पत्रिका में विद्यार्थियों एवं विद्यालय की तीन महीनों में हुई विविध गतिविधियों , उपलब्धियों, रचनात्मक प्रतिभाओं का समावेश किया जाता है।

मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणाप्रद उद्बोधन में समय के सदुपयोग एवं अनुशासन को सफलता की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं निर्णय क्षमता विकसित करने का संदेश दिया।

विद्यालय के निदेशक डॉ . गुप्ता ने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प, निस्वार्थ सेवा एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में वरिष्ठ समन्वयिका द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    धनगर महासभा ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    अर्जुन रौतेला फिरोजाबाद। आज दिनांक 26/04/2026 को धनगर महासभा द्वारा गाँव सिकरारी में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में उत्तीर्ण 70% से अधिक पाल, बघेल, धनगर समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान…

    बहराइच * एसएसबी की 42 वीं वाहिनी द्वारा मानव तस्करी के मामले में एक भारतीय नाबालिग बालिका का सफल रेस्क्यू. नेपाली युवक तस्कर को किया गया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी.

    मानव तस्करी के मामले में एक भारतीय नाबालिग बालिका का सफल रेस्क्यू एवं एक नेपाली संदिग्ध तस्कर की गिरफ्तारी कमांडेंट, 42वीं वाहिनी गिरीश चंद्र पांडेय सशस्त्र सीमा बल के कुशल…

    Leave a Reply