अर्जुन रौतेला फिरोजाबाद। आज दिनांक 26/04/2026 को धनगर महासभा द्वारा गाँव सिकरारी में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में उत्तीर्ण 70% से अधिक पाल, बघेल, धनगर समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया।

सम्मान करते हुए धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भँवर सिंह धनगर (एडवोकेट) ने कहा कि मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जाना इसलिए आवश्यक हो जाता है क्योंकि बच्चे आज का वर्तमान और कल का भविष्य होते हैं। मेधावी छात्र अपने परिवार व समाज व देश का नाम रोशन करते हैं। हर माँ-बाप को अपने बच्चों की पढ़ाई पर जोर देना होगा जिससे अगली पीढ़ी शिक्षित बन सके। धनगर समाज के हर व्यक्ति को अपने बच्चों को पढ़ाने पर जोर देना होगा जिससे समाज में डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, राजनेता बनकर देश की सेवा में योगदान देना होगा।

समारोह में प्राची धनगर, साक्षी धनगर, हर्ष धनगर, भरत धनगर, अन्नू धनगर, रजत धनगर, आरती धनगर, प्रियांश धनगर, डेविड धनगर, शुभम धनगर, ईशांत धनगर, निधी, उपासना धनगर आदि मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया तथा सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला
Updated Video




Subscribe to my channel




