अर्जुन रौतेला आगरा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय हरि बोल ट्रस्ट आगरा के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल उर्फ जीतू भाई के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही उनके निवास एवं कार्यालय पर समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं एवं बुके भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
ट्रस्ट की संस्थापिका ममता सिंघल, महामंत्री मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल, महिला महामंत्री विनीता अग्रवाल, उपमंत्री प्रियंका गोयल, वंश, अरुण, संजय गोस्वामी आदि ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जितेंद्र गोयल हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी भूमिका सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान मिठाई वितरण एवं केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। वहीं, कुछ स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन एवं वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्य भी किए गए।

इस अवसर पर जितेंद्र गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो सम्मान और स्नेह मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा और वे आगे भी समाज सेवा के कार्यों में निरंतर जुटे रहेंगे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




