गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश के स्वराज संथा चुनाव में 15 कॉर्पोरेशन, 34 जिला पंचायत तथा तालुका और नगर पालिकाओं में भी भाजपा का राज
गुजरात राज्य में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों, तालुका पंचायतों तथा नगर पालिकाओं में भाजपा ने अपना प्रभावी प्रदर्शन करते हुए कई स्थानों पर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य की 15 नगर निगमों, 34 जिला पंचायतों के साथ-साथ अनेक तालुका पंचायतों और नगर पालिकाओं में भी भाजपा ने अपना वर्चस्व कायम किया है। चुनाव परिणामों में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिला, जिसके चलते विपक्षी दलों को कई स्थानों पर पराजय का सामना करना पड़ा।
चुनावी प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और विकास कार्यों की स्वीकृति बताया है।
वहीं, विपक्षी दलों ने कुछ स्थानों पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल भी उठाए हैं, लेकिन समग्र रूप से भाजपा का प्रदर्शन राज्यभर में मजबूत रहा है।
इस जीत के साथ भाजपा ने स्थानीय स्वराज संस्थाओं में अपनी स्थिति को और अधिक सुदृढ़ कर लिया है, जिससे आने वाले समय में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राज्यभर में भाजपा का दबदबा, स्थानीय स्वराज संस्थाओं में शानदार प्रदर्शन
राज्य में हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने व्यापक सफलता हासिल करते हुए अपना दबदबा कायम किया है। कांग्रेस और ‘आप’ जैसे विपक्षी दलों को कड़ी टक्कर देते हुए भाजपा ने अधिकांश सीटों पर बढ़त बनाई है।
कांग्रेस और ‘आप’ जैसे विपक्षी दलों का सफाया, लगभग 80% सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे रहे।
अधिकांश स्थानीय स्वराज संस्थाओं में भाजपा का वर्चस्व, लगातार सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त।
अमरेली, गिर सोमनाथ, जामनगर और छोटा उदयपुर जैसे जिलों की पंचायतों में आम आदमी पार्टी की एंट्री, कुछ तालुका पंचायत सीटों पर जीत।
राजकोट में भाजपा का मजबूत प्रदर्शन, कई वार्डों में जीत; कांग्रेस को सीमित सफलता।
गोंडल नगरपालिका में भाजपा का परचम, सभी 44 सीटों पर विजय।
जामनगर महानगरपालिका में लगातार सातवीं बार भाजपा की सत्ता की ओर बढ़त।
राजकोट जिला पंचायत की सभी 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
मोरबी नगर पालिका में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, 28 सीटों में जीत दर्ज।
भावनगर में भाजपा ने 30 वर्षों बाद अपना गढ़ बनाए रखा, बहुमत के साथ सत्ता में वापसी तय।
कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा का वर्चस्व बना रहा।
कुछ क्षेत्रों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन कुल मिलाकर भाजपा आगे रही।
आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चाएं जारी।
वही लोक कलाकार माया भाई आहिर की बेटी की जीत चर्चा में रही।
महे साणा में भाजपा कार्यालय पर पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया।
आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए नेताओं को भी जीत मिली।
इन परिणामों के साथ भाजपा ने राज्य की स्थानीय स्वराज संस्थाओं में अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत किया है, जिससे आगामी समय में विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




