गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
सूरत में सरकारी कार्यालय में हंगामा और पुलिस सब इंस्पेक्टर पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
सूरत शहर के वेसू उमरा पुलिस चौकी में सरकारी कार्य के दौरान पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI) पर हमला करने और उनकी वर्दी का बटन तोड़ने की गंभीर घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी में किसी मामले को लेकर पूछताछ अथवा कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान दो भाइयों और ड्यूटी पर मौजूद PSI के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनकी वर्दी का बटन भी तोड़ दिया।
घटना के दौरान आरोपियों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि पुलिस अधिकारी पैसे लेकर उन्हें गलत तरीके से परेशान कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस अधिकारी पर हमला करने तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
इस घटना ने सूरत जैसे महानगर में कानून व्यवस्था और पुलिस सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel



