गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश में पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन व्यवस्था जल्द होगी लागू
अहमदाबाद, गुजरात सरकार भूमि प्रशासन को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। इसी उद्देश्य से राजस्व विभाग द्वारा 3 दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रणाली को जल्द लागू करने सहित कई अहम सुधारों पर विचार किया जाएगा।
इस चिंतन शिविर में ऑनलाइन कोर्ट केस मैनेजमेंट सिस्टम, जनसेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने, जमीन रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन एवं अपडेट तथा भूमि सर्वेक्षण और पुनः सर्वेक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। शिविर में भूमि प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।
राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डी. जेनी रविचंद्रन ने कहा कि गुजरात वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए डिजिटल गवर्नेंस और नई तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जाएगा।
5 से 7 मई तक आयोजित होने वाले इस चिंतन शिविर में जिला कलेक्टर, प्रांतीय अधिकारी, ISRO, BISAG-N, IITs, IIMs, IGNOU सहित विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यक्रम में समूह चर्चा, केस स्टडी और विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन भी किया जाएगा।
सरकार का मुख्य उद्देश्य भूमि प्रशासन को अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाकर नागरिकों को तेज एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel





