समाज को समर्पित सूरज तिवारी की डाक्यूमेंट्री फिल्म “नेत्रदान “ कॉर्निया डोनेशन का हुआ भव्य प्रीव्यू शो

अर्जुन रौतेला आगरा। आज हुए फिल्म के अवलोकन कार्यक्रम में गणपती जी को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई और इसके तुरसंत बाद ही “ नेत्रदान “ अर्थात कॉर्निया डोनेशन पार आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रीव्यू किया गया, फिल्म को जमकर तालिया मिली। फ़िल्म में बड़े ही आसानी से पूरा प्रोसेस दिखाया गया है और बताया गया है कि नेत्रदान से कुछ समस्या नहीं होती है और ना ही आख़िरी संस्कार में दिक्कत आती है बल्कि सब बहुत ही आसान हैं, हमे पहल करनी चाहिए, ना ही पूरी आँख निकाली जाती है और ना ही चेहरा ख़राब होता है।

फिल्म को निर्देशक सूरज तिवारी ने लिखा है और निर्देशित किया है, कैमरा वर्क कमाल लोखंडवाला और सुनील राज का है, एक्टिंग ब्रज के रवी परिहार, ज्योती आदि ने की है। पोस्ट वर्क अंशु कुशवाह सिनेमाफ़ाई का है, प्रोडक्शन हेड डॉ राहत जहाँ ख़ानम है और प्रोडक्शन टीम में पंकज शर्मा, बॉबी, विजय आदि थे।
सभी कलाकारों का स्वागत किया गया और सम्मानित किया गया।

डाक्यूमेंट्री फ़िल्म में ऐसे व्यक्तित्वों के इंटरव्यूज़ डाले गए हैं जिनका समाज पर प्रभाव पड़े या असलियत के क़रीब हों, उनमें आगरा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, एमएलसी विजय शिवहरे, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, प्रिंसिपल एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ. प्रशांत गुप्ता, समाजसेवी सतीश अरोड़ा, पूरन डावर, प्रशांत सागर मैक एनिमेशन्स, डॉ. अरुण शर्मा मोशन एकेडमी, समाजसेविका डॉ. ज़ीनत ज़ीशान, डॉ. अशोक पचौरी, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, जी पी अग्रवाल कंप्यूटर केंद्र , पी एल शर्मा आदि ने फ़िल्म के अंदर अपने विचार व्यक्त कियें हैं।

मंच पर मुख्यातिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सतीश अरोड़ा समाजसेवी, डॉ. रजनीश त्यागी संघ प्रचारक, प्रशांत ए सागर मैक एनीमेशन से, डॉ. ज़ीनत ज़ीशान समाजसेविका, रणजीत सामा, सूरज तिवारी आदि के द्वारा फ़िल्म के पोस्टर का विमोचन भी किया गया और सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नेत्र दान करने वालों के परिवारजनों की भी उपस्थिति रही, जिनमें मनीष बंसल के परिवार से, गिर्राज किशोर सिंघल के परिवार से, जवाहर लाल अग्रवाल के परिवार से, एमके जावेद हाशमी आदि थे, ये बिल्कुल नहीं मालूम कि नेत्र देने के बाद किसको लगे और ना ये मालूम कि किसके नेत्र मिले हैं जो लगाए गए, सभी का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम की सधे हुए और सहज तरीके से संचालन रीनेश मित्तल ने किया, कार्यक्रम उपरांत रीनेश को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम सफल बनाने में में पूनम अरोड़ा, रीमा अरोड़ा आदि का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में जितेंद्र फ़ौजदार, रजनीश त्यागी वरिष्ठ प्रचारक, राकेश अवस्थी रेलवे सलाहकार समिति, अदिति कात्यानी सृजन, पल्लवी महाजन, अंशिका सक्सेना एंकर, पी एस गीत मॉडल, किरन तनेजा, अनामिका मिश्रा, वंदना तिवारी, धनंजय सिंह, प्रशांत रस्तोगी, संतोष सिकरवार, नीरज अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।
मधुकर अरोड़ा ने कार्यक्रम में नेत्रदान करने के लिये कहा कि वो आज शपथ लेते हैं कि नेत्रदान करेंगे।

स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि आँखों के दान से महान दान इस कलयुग में कोई दिखाई नहीं देता है, और उसमें कुछ जाता भी नहीं है, समाज से अनुरोध है कि मृत्यु से पहले रजिस्ट्रेशन कराके किसी की दुनियाँ को रोशन करें।

फ़िल्म के लेखक निर्देशक सूरज तिवारी ने कहा कि यदि हम समाज से जुड़े विषयों पर काम करते रहेंगें तो समाज में व्याप्त भ्रांतियां दूर होती रहेंगीं ।


मधुकर अरोड़ा समाजवादी नेता ने कहा कि फ़िल्म देखकर में नेत्रदान करने के लिए प्रेरित हुआ हूँ, मैं स्वेक्षा से नेत्रदान करूँगा, नीरज अग्रवाल युवा अग्रवाल मंडल, जितेंद्र फ़ौजदार पूर्व अध्यक्ष भाजपा, राकेश अवस्थी रेलवे सलाहकार समिति सदस्य, एस के बग्गा इंडिया रायसिंग, अवधेश उपाध्याय नमन तिरंगा, पल्लवी महाजन समाजसेविका, किरण तनेजा समाजसेविका, अदिति कात्यानी सृजन संस्था, अनामिका मिश्रा प्रख्यात गायिका, अंशिका सक्सेना प्रसिद्ध मॉडल एंकर, वंदना तिवारी कवियत्री, पीएस गीत प्रख्यात मॉडल, प्रशांत रस्तोगी कोल्ड स्टोर कमेटी, धनंजय सिंह, संतोष सिकरवार आदि की उपस्थिति रही।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका चुनाव के मतगणना केंद्र पर कांग्रेस उम्मीदवार के साथ मार पीट सुरत जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सुरत महानगर पालिका चुनाव के व्यक्त कांग्रेस प्रत्याशी पर हुए हमले के विरोध में सुरत शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली गई न्याय यात्रा…

    महेशपुर: जेएलकेएम ने फूंका सदस्यता अभियान का बिगुल, अगले रविवार को होगा प्रखंड कमेटी का विस्तार

    महेशपुर (पाकुड़): झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) अपनी सांगठनिक जड़ों को मजबूत करने में जुट गया है। सोमवार, 11 मई 2026 को महेशपुर प्रखंड के घाट चौरा मैदान (डिग्री कॉलेज)…

    Leave a Reply