खाद्य सुरक्षा अधिनियम में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अर्जुन रौतेला आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में व्यापारियों एवं निर्माताओं को आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर व्यापारियों ने सहायक आयुक्त ग्रेड-2 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आगरा के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार तथा न्यायसंगत व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई।


व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरते समय रिटेलर के साथ निर्माता को भी पार्टी बनाया जाता है, लेकिन निर्माता को फॉर्म 5-क नहीं भेजा जाता, जिससे उसे जानकारी नहीं मिल पाती। मांग की गई कि निर्माता को पंजीकृत डाक से तत्काल फॉर्म भेजना अनिवार्य किया जाए।
ज्ञापन में नकली एवं डुप्लीकेट सामान के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि रिटेलर या होलसेलर द्वारा बिल प्रस्तुत करने की स्थिति में ही निर्माता को पार्टी बनाया जाए। साथ ही सैंपल जांच रिपोर्ट 14 दिन के भीतर उपलब्ध कराने तथा रिपोर्ट में देरी रोकने की मांग भी उठाई गई।
व्यापारियों ने कहा कि केंद्रीय प्रयोगशाला में पुनः जांच के लिए भेजे जाने वाले पत्र महीनों बाद जारी किए जाते हैं, जिससे खाद्य पदार्थ की एक्सपायरी डेट निकल जाती है। उन्होंने धारा 46(4) के तहत शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अतिरिक्त केंद्रीय प्रयोगशाला की अंतिम रिपोर्ट आने से पहले खाद्य पदार्थ नष्ट या जब्त न करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कई बार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व न मिलने के बावजूद नमूनों को असुरक्षित घोषित कर दिया जाता है, जबकि केवल मानकों में कमी पाए जाने पर उन्हें अधोमानक घोषित किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने मामूली मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए धारा 69 के अंतर्गत शमन व्यवस्था लागू करने तथा पूर्णकालिक न्याय निर्धारण अधिकारियों की नियुक्ति की मांग भी रखी।


व्यापारियों ने सीलबंद पैकिंग वाले उत्पादों पर छापेमारी बंद करने, प्राइवेट लैब की रिपोर्ट के आधार पर निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई समाप्त करने, खाद्य पदार्थों के मानक नए सिरे से तय करने तथा सर्वे सैंपलों की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी मुख्यमंत्री से की।
ज्ञापन देने वालों में नरेश पाण्डेय (महानगर अध्यक्ष), सुरेश लवानिया, कपूर चंद्र रावत, संजय गुप्ता, राजीव जैन, अरुण गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल, जयदीप सोनकर, वीरेंद्र सिंह बंटी, सतीश वर्मा, आकाश जैन, हाजी कदीर खान, राजेश दिवाकर, मोहित जैन, सोनू जैन, अमित बंसल, अभिषेक जैन, बृजेश जैन, प्रांजुल अग्रवाल, दीपक जैन, कुतुबद्दीन मलिक, सगीर खान, राजू ठाकरे, रहीश खान, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    राष्ट्रीय मानव अधिकार गौरव रत्न सम्मान /२०२६ से देश के वरिष्ठ पत्रकार होगे सम्मानित प्रयाग राज उत्तर प्रदेश में होगा आयोजन

    टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026 से देश के 7 वरिष्ठ पत्रकार होंगे सम्मानित राष्ट्रीय मानवाधिकार…

    खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन कम करने और भाव बढ़ाने को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री सचिवालय में की शिकायत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन घटाने तथा कीमत बढ़ाने से उपभोक्ताओं के साथ ठगी पैकेजिंग तेल में वजन कम किया गया, लेकिन…

    Leave a Reply