गुजरात प्रदेश राजकोट शहर में एक महिला एवं उसकी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी पुलिस हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त की और सख्त सजा मांग करते विश्व हिंदू परिषद राजकोट

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश राजकोट में महिला और उसकी मासूम पुत्री का यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी हेड कांस्टेबल इमरान राऊमा की बर्खास्तगी और सख्त सजा की मांग

गुजरात प्रदेश राजकोट शहर के यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कानून के रक्षक द्वारा ही भक्षक बनने की एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत इमरान हबीब भाई राऊमा द्वारा एक हिंदू महिला के अकेले पन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने, नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसकी मासूम बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का घिनौना कृत्य प्रकाश में आया है।

पीड़िता की शिकायत और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के हस्तक्षेप के बाद राजकोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी इमरान राऊमा पीड़िता का पूर्व पड़ोसी था, जिसने घर में जबरन घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो के आधार पर वह लगातार महिला को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और पुलिसिया धौंस जमाते हुए कहता था कि *सभी पुलिस वाले हमारे ही हैं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।’* जब आरोपी ने महिला की मासूम बेटी के साथ भी अभद्रता की और उसे बेच देने की धमकी दी, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाईऔर महिला द्वारा विश्व हिंदू परिषद की हेल्पलाइन पर संपर्क किए जाने के बाद, संगठन के पदाधिकारी तुरंत सक्रिय हुए। विहिप कार्यकर्ताओं ने अत्यंत भयभीत पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा व हौसला दिया, दो दिनों तक अपने कार्यकर्ता के घर सुरक्षित आश्रय प्रदान किया और राजकोट पुलिस कमिश्नर तथा डीसीपी क्राइम के समक्ष उपस्थित होकर मामले की कड़क पैरवी की।

**विहिप पदाधिकारियों के आधिकारिक वक्तव्य

श्री कौशिक सर धारा (अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद) “यह खाकी वर्दी को कलंकित करने वाली घटना है। हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए विहिप सदैव कटिबद्ध है। हमने इस मामले को पुलिस प्रशासन के सामने पूरी ताकत से रखा है, जिसके बाद आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। विहिप पीड़िता को न्याय मिलने तक पूरा कानूनी और सामाजिक समर्थन देगी। समाज की सुरक्षा के लिए हमने **हेल्पलाइन नंबर (990 990 55 25)** जारी किया है। किसी भी बहन-बेटी को डरने की आवश्यकता नहीं है, संकट के समय तुरंत हमसे संपर्क करें

श्री परेश चौहान (हिंदू अग्रणी)”सरकारी तंत्र और जिम्मेदार पदों पर बैठे कुछ विधर्मी तत्वों द्वारा अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर हिंदू समाज की बहन-बेटियों को निशाना बनाने की यह एक सोची-समझी साजिश है। हम त्वरित कार्रवाई के लिए गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष संघवी और राजकोट पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। हमारी स्पष्ट मांग है कि इस दरिंदे पुलिसकर्मी इमरान राऊमा को तुरंत प्रभाव से सेवा से बर्खास्त (Dismiss) किया जाए और मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर उसे फांसी की सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।”

वही विश्व हिंदू परिषद राजकोट पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि इस मामले में गहनता से जांच की जाए और आरोपी को विभागीय व कानूनी तौर पर ऐसी कठोरतम सजा मिले जो भविष्य के लिए एक मिसाल बने।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिला कलेक्टर के संकलन एवं शिकायत समिति की बैठक में उपस्थित रहे 84 विधानसभा के विधायक श्री संदीप भाई देसाई हजीरा विस्तार की समस्याओं को लेकर उठाए सवाल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत जिला संकलन समिति की बैठक में हजीरा क्षेत्र में ट्रैफिक, पार्किंग और अवैध बोरिंग की समस्याओं पर विधायक संदीप देसाई ने उठाई…

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका जनगणना 2027 के लिए कर्मचारियों को नजदीकी विस्तार में काम करने के लिए उठी मांग

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत महानगर पालिका द्वारा जनगणना – 2027 के अंतर्गत सुपरवाइजर एवं जनगणना कर्मियों की नियुक्ति की गई है। कार्य प्रारंभ करने…

    Leave a Reply