गुजरात प्रदेश सुरत जिला कलेक्टर के संकलन एवं शिकायत समिति की बैठक में उपस्थित रहे 84 विधानसभा के विधायक श्री संदीप भाई देसाई हजीरा विस्तार की समस्याओं को लेकर उठाए सवाल

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सूरत जिला संकलन समिति की बैठक में हजीरा क्षेत्र में ट्रैफिक, पार्किंग और अवैध बोरिंग की समस्याओं पर विधायक संदीप देसाई ने उठाई आवाज

गुजरात प्रदेश सूरत जिला संकलन एवं शिकायत समिति की बैठक निवासी अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजय खरेना की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में चौरासी विधानसभा के विधायक श्री संदीप देसाई ने हजीरा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से आवाज उठाया।

विधायक श्री ने इच्छापोर हजीरा से भेंसाण तक जाने वाले मार्ग पर शाम के समय भारी वाहनों की आवा जाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाम 5:15 बजे से 6:45 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की शुरुआत की जाय वहीं

बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों के सर्विस रोड पर लंबे समय से हो रही अव्यवस्थित पार्किंग का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने कहा कि गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग से उचित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा अवैध पार्किंग हटाने की मांग की।

इसके अलावा खजोड़ क्षेत्र में अवैध रूप से बोरिंग कर पानी निकाले जाने का गंभीर मुद्दा भी बैठक में रखा गया। इस मामले में प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    साहित्य साधिका सम्मान से अलंकृत हुईं कवयित्री रेनू उपाध्याय, डॉ. मंजू यादव ‘मृदुल’ को सुधी शिक्षक सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य साधिका समिति, आगरा की ओर से सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान, खंदारी के वातानुकूलित सभागार में भव्य साहित्य साधिका सम्मान समारोह…

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी पर गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

    अर्जुन रौतेला आगरा। दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर गणपति बप्पा के…

    Leave a Reply