गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत महानगर पालिका द्वारा जनगणना – 2027 के अंतर्गत सुपरवाइजर एवं जनगणना कर्मियों की नियुक्ति की गई है। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व उन्हें प्रशिक्षण देने का आयोजन किया गया था।
उक्त प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक संघ, विभिन्न संगठनों, यूनियनों तथा सुपरवाइजर एवं जन गणना कर्मियों द्वारा यह प्रस्तुति की गई कि उन्हें कार्यस्थल अथवा निवास स्थान से 8 से 15 किलोमीटर दूर ड्यूटी करने के आदेश दिए गए हैं।
इस विषय को गंभीरता से ध्यान में रखते हुए सूरत महानगर पालिका के उच्च स्तर पर सभी कर्मचारी, सुपरवाइजर एवं जन गणना कर्मियों की प्रस्तुतियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके तहत सभी कर्मचारियों एवं जन गणना कर्मियों को उनके कार्यस्थल जैसे प्रशासनिक कार्यालय, स्कूल अथवा कॉलेज के निकटवर्ती क्षेत्रों में ही जनगणना ब्लॉक आवंटित करने संबंधी कार्यालयीन आदेश जारी किए जाएंगे, ताकि कर्मचारीगण सुखद वातावरण और संतोष की भावना के साथ अपने कार्यस्थल के नजदीकी क्षेत्रों में कार्य कर सकें।
इस कदम से माननीय प्रधानमंत्री श्री की “ईंधन बचत” अपील को भी बल मिलेगा तथा देश के आर्थिक भार को कम करने में सहायता प्राप्त होगी।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel



