डॉ. सुशील गुप्ता पुनः नीसा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित, शिक्षा सुधारों को मिलेगी नई गति

संवाददाता अर्जुन रौतेला।  प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक एवं अप्साध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को पांवटा साहिब, हिमाचल में संपन्न राष्ट्रीय सम्मेलन में पुनः नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया।

डॉ. गुप्ता का यह पुनर्निर्वाचन उनके दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा सुधारों के प्रति समर्पण का प्रमाण है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में वे नीसा के 2026-2029 मैनिफेस्टो की इन 10 प्राथमिकताओं पर काम करेंगे:

– केंद्रीय विद्यालय के बराबर आरटीई रीइंबर्समेंट की वकालत

– आरटीआई दुरुपयोग रोकने हेतु कानूनी कार्रवाई व स्कूलों की निजता-सुरक्षा

– प्राइवेट स्कूलों में अनिवार्य एस.एम.सी. के हस्तक्षेप का विरोध

– क्वालिटी एजुकेशन के लिए भारत यात्रा द्वारा राष्ट्रीय अभियान

– कक्षा उत्कृष्टता हेतु 1000 शिक्षकों को उच्च-गुणवत्ता ट्रेनिंग

– प्रोफेसर व इंडस्ट्री लीडर्स द्वारा राष्ट्रीय लीडरशिप कार्यक्रम

– 1000 स्कूलों का संरचित मूल्यांकन व निरंतर मेंटरिंग

– ग्लोबल यूनिवर्सिटी व करियर हेतु फ्यूचर-रेडी स्टूडेंट प्रोग्राम

– आधुनिक शिक्षण पद्धति व टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन की राष्ट्रीय पहल

– 100 बजट प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जोड़कर एकजुट राष्ट्रीय नेटवर्क

डॉ. गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों की स्वायत्तता और शिक्षा में नवाचार मेरी प्राथमिकता रहेगी व नीसा विकसित भारत @2047 के संकल्प को शिक्षा की मजबूत नींव पर साकार करने का प्रयास करेगी।

इस अवसर पर नीसाध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा सहित देशभर के शिक्षाविद उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बाढ़ पीड़ित परिवार जनों को राहत पैकेज के लिए सूरत शहर कांग्रेस महा मंत्री की जिला कलेक्टर को ज्ञापन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के सायण में राहत सर्वे में भारी अनियमितताओं का आरोप, बाढ़ पीड़ितों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की…

    असमाजिक तत्त्वों में कानून का भय होना जरूरी है वर्ना लोग सुरक्षित कैसे रहेगे+++++

    टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, कानून का भय और जनता का विश्वास ही सुरक्षित समाज की असली…

    Leave a Reply