वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट कार्यवाही करने पर करोड़ों रुपए के डीजल और पेट्रोल की हो सकती है बचत ( गोपाल इटालिया विधायक विसावदर गुजरात )

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट कार्यवाही करने पर करोड़ों रुपये के डीजल की बचत संभव : गोपाल इटालिया

आम आदमी पार्टी के विसावदर विधायक गोपाल इटालिया ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और सरकारी कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि केवल प्रतीकात्मक रूप से गाड़ियों का उपयोग कम करने से ईंधन की वास्तविक बचत नहीं होगी।

गोपाल इटालिया ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेताओं द्वारा पेट्रोल-डीजल बचत के नाम पर पब्लिसिटी स्टंट किए जा रहे हैं। कोई पैदल विधानसभा पहुंच रहा है तो कोई साइकिल का उपयोग कर रहा है, लेकिन इससे आम जनता को कोई वास्तविक राहत नहीं मिलने वाली।

उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार यदि वास्तव में पेट्रोल-डीजल बचाना चाहती है तो तकनीक का अधिक उपयोग करना चाहिए। सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन सेवाएं, वेबसाइट, मोबाइल एप्लीकेशन, व्हाट्सऐप सुविधा तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को बढ़ावा देकर जनता का समय और ईंधन दोनों बचाया जा सकता है।

गोपाल इटालिया ने कहा कि राज्य में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को कोर्ट कार्यवाही के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ता है, जिससे समय और पेट्रोल-डीजल की भारी बर्बादी होती है। यदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी और तारीख की प्रक्रिया की जाए तो करोड़ों रुपये के डीजल की बचत संभव है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कार्यालयों में कार्यों को अधिक पारदर्शी और ऑनलाइन बनाए जाने से आम जनता को अनावश्यक धक्के नहीं खाने पड़ेंगे और सरकारी सेवाएं अधिक प्रभावी बन सकेंगी।

गोपाल इटालिया ने राज्य सरकार से तकनीक आधारित प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने तथा ईंधन बचत के लिए दीर्घकालिक और प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में हादसा: स्मारक की सीढ़ियों से फिसलकर गिरी महिला पर्यटक, उपचार के बाद घर रवाना

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  विश्व प्रसिद्ध धरोहर स्थल फतेहपुर सीकरी में रविवार दोपहर घूमने आई एक महिला पर्यटक सीढ़ियों से फिसलकर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके…

    गुजरात प्रदेश भावनगर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत गुजरात प्रदेश के भावनगर मंडल में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई भारतीय रेलवे द्वारा विश्व पर्यावरण…

    Leave a Reply