गुजरात पुलिस की प्रिवेंशन ऑफ क्राइम ब्रांच ने एक करोड़ चौतीस लाख रुपए की विदेशी शराब के साथ कंटेनर********

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश अहमदाबाद निकोल क्षेत्र में PCB की बड़ी कार्रवाई, 1.19 करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त

अहमदाबाद, गुजरात।

पुलिस की प्रिवेंशन ऑफ क्राइम ब्रांच (PCB) ने निकोल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी शराब का जखीरा जब्त किया है। यह कार्रवाई एस.पी. रिंग रोड स्थित दस्तान सर्कल के पास की गई, जहां एक कंटेनर ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कंटेनर से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ कंटेनर को भी जब्त कर लिया है। जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 1.34 करोड़ रुपये आंका गया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस को यह सफलता एक गोपनीय सूचना के आधार पर मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंटेनर ट्रक राजस्थान के उदयपुर से गुजरात में प्रवेश किया था। शराब की खेप को गुजरात में पहुंचाने के लिए उदयपुर, हिम्मतनगर, नाना चिलोडा और अहमदाबाद होते हुए वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे के मार्ग का उपयोग किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक हनुमान राम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के आधार पर इस अवैध शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य स्थानीय बूटलेगरों और आरोपियों की तलाश जारी है।

PCB की इस कार्रवाई को गुजरात में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए जांच जारी रहेगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद वडोदरा/ राजकोट में जी यस टी की चोरी का गजब खुलासा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में फर्जी । चोरी का खुलासा, गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों का दुरुपयोग चिंताजनक सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा एवं राजकोट में…

    गुजरात प्रदेश सरकार के शिक्षा महोत्त्सव पर सवाल+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सरकारी स्कूलों में बढ़ते शैक्षणिक स्तर के संकट पर गंभीर चिंतागुजरात सरकार एक ओर राज्यभर में प्रवेशोत्सव और शिक्षा महोत्सव का आयोजन कर…

    Leave a Reply