गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अमित भाई चावड़ा ने गुजरात सरकार पर पार्टी की जासूसी करने का लगाया गंभीर आरोप

भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं की जासूसी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है : अमित चावड़ा

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

मेहसाणा, गुजरात।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जनता के मुद्दों को उठाने वाले कांग्रेस नेताओं की जासूसी कर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है।

मेहसाणा स्थित सरदार पटेल भवन में आयोजित कांग्रेस की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अमित चावड़ा ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के बाद पार्टी संगठन की समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में एआईसीसी महासचिव एवं गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक, विधानसभा कांग्रेस पक्ष के नेता डॉ. तुषार चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि समीक्षा बैठक के दौरान बिना अनुमति प्रवेश करने वाले आईबी अधिकारियों को पकड़ा गया, जिससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार विपक्षी दलों को डराने और दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि विपक्षी नेताओं की जासूसी तत्काल बंद की जाए तथा पुलिस और खुफिया एजेंसियों को जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और युवाओं को नशे के खतरे से बचाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लगाया जाए।

अमित चावड़ा ने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद संगठन की कमियों और सत्ताधारी दल द्वारा प्रशासनिक मशीनरी के कथित दुरुपयोग की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि महंगाई और NEET पेपर लीक जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 4 जून से 12 जून तक राज्य के सभी तालुका मुख्यालयों पर व्यापक आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा…

    Leave a Reply