कर्मचारी राज्य बीमा निगम (E S I C ) के 220 बेड वाले हॉस्पिटल का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा वर्चुयल उद्घाटन

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ESIC के 220 बेड वाले अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन किया

मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल ESI योजना के तहत 3.20 लाख से अधिक बीमित व्यक्तियों और 12 लाख लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान करेगा।

श्रम का गौरव अवसर: उद्घाटन स्थल पर निर्माण कार्य में जुड़े श्रमिकों का सम्मान किया गया तथा ESI लाभार्थियों को लाभ वितरण किया गया।

सूरत, 5 जून 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज सूरत इंडोर स्टेडियम से ₹18,800 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के साथ सूरत स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के 220 बेड वाले अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह अस्पताल देश के संगठित कार्यबल को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार के सतत प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ESIC अस्पताल परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में ESIC के महानिदेशक, नियोक्ता (Employers), वरिष्ठ अधिकारी तथा आम नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री के उद्घाटन संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर अस्पताल के निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों का सम्मान किया गया तथा ESI लाभार्थियों को विभिन्न लाभ वितरित किए गए, जिससे श्रमिकों के गौरव और कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

सूरत में स्थापित यह 220 बेड का नया ESIC अस्पताल ₹216 करोड़ की लागत से 8.60 एकड़ भूमि पर निर्मित किया गया है। यह अस्पताल क्षेत्र के लगभग 3.20 लाख बीमित व्यक्तियों तथा 12.16 लाख लाभार्थियों के लिए जीवनरेखा साबित होगा।

सूरत रेलवे स्टेशन से लगभग 20 मिनट की दूरी पर स्थित यह आधुनिक अस्पताल जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग (Obstetrics & Gynaecology), ऑन्कोलॉजी (कैंसर उपचार), मनोचिकित्सा, नेत्र चिकित्सा, ईएनटी (कान, नाक और गला) तथा दंत चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेगा। अस्पताल में अत्याधुनिक रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी तथा 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

यह उद्घाटन गुजरात के विस्तृत ESI स्वास्थ्य नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाता है। गुजरात में ESI योजना की शुरुआत अक्टूबर 1964 में हुई थी और वर्तमान में यह राज्य के 34 जिलों में लगभग 20.04 लाख बीमित व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। सूरत उप-क्षेत्रीय कार्यालय का नेटवर्क सूरत, नवसारी और वलसाड जिलों के कर्मचारियों को सेवाएं प्रदान करता है।

इस अस्पताल का उद्घाटन सूरत क्षेत्र में स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने तथा श्रमिक वर्ग के कल्याण के प्रति भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    संदेहास्पद स्थिति में कुएं से मिला विवाहिता का शव, घटना के बाद से पति फरार

    कुएं से मिला विवाहिता का शव, विवाद के बाद पति फरार, पिता ने लगाया मारपीट का आरोप पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज (वार्ड संख्या-दो) में शनिवार को उस…

    बहराइच * नानपारा पुलिस द्वारा चोरी के वांछित 2 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार * मनोज त्रिपाठी.

    पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं…

    Leave a Reply