भाजपा झिकरहाटी मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन के सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

कदमसार में आयोजित बैठक में एसआईआर, बूथ सशक्तिकरण और मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन-जागरण अभियान की रणनीति बनाई गई।

पाकुड़। भाजपा झिकरहाटी मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को कदमसार में मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल बैठक प्रभारी मोहन कुमार मंडल एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जाने वाले जन-जागरण कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मोहन कुमार मंडल ने कहा कि मंडल क्षेत्र में एसआईआर के तहत बीएलए-2 की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने तथा अपात्र नामों को हटाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज कराने तथा आवश्यक सुधार कराने में सहयोग करें। बीएलए-2 को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तत्परता से कार्य करें।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंडल स्तर पर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’, ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’, ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियानों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 7 जून का दिन देश के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज हुआ है। यह लोकतंत्र, जनविश्वास और विकास के प्रति जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

बैठक में प्रसाद मंडल, सुविकास मंडल, संतोष राजवंशी, विक्रांत राजवंशी, मुस्तफा शेख, सहदेव राजवंशी, रमेश मंडल, अरुण मंडल, राजेश रविदास, शिशु मंगल, गौरांग मंडल, सोना मंडल, गुलाम अंबिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पाकुड़ व्यवहार न्यायालय और जज कॉलोनी की सुरक्षा का कड़ा पहरा, SP के निर्देश पर औचक जांच, अलर्ट मोड पर जवान

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय ने संभाली कमान, सुरक्षा बलों को दिए बिना फ्रिस्किंग एंट्री न देने के सख्त निर्देश। पाकुड़: जिला व्यवहार न्यायालय (सिबल कोर्ट) और माननीय…

    समोसे-पकौड़े बेचने वालों के लिए जरूरी नियम, अखबार में पैकिंग पड़ी तो हो सकती है कार्रवाई

    गर्म और तैलीय खाद्य पदार्थों को अखबार में परोसना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा, खाद्य कारोबारियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी। समोसे-पकौड़े बेचने वालों के लिए जरूरी नियम,…

    Leave a Reply