पाकुड़: पाकुड़ मुफ़स्सिल थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों के प्राथमिक अभियुक्त फारूक शेख उर्फ उमर फारूक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त फारूक शेख, पिता- सलीम शेख, मुख्य रूप से मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम इशाकपुर (टोला फतेहपुर) का रहने वाला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पाकुड़ मुफ़स्सिल थाना में कांड संख्या- 34/26, दिनांक- 08/04/26 दर्ज है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 118(1), 118(2), 126(2), 303(2), 351(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज था। मुफ़स्सिल थाना पुलिस मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
Updated Video





Subscribe to my channel





