बहराइच * थाना खैरीघाट के वैवाही चौकी क्षेत्र में युवक का पेड़ से लटका मिला शव *मनोज त्रिपाठी.

थाना खैरीघाट क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिलाष (20) पुत्र बुधई निवासी रामपुर धोबियाहार के रूप में हुई है l परिजनों के अनुसार अभिलाष बीती शाम करीब 3:30 बजे घर से घास काटने के लिए निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद परिवार के लोगों ने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर रामकुमार मिश्र के गन्ने के खेत के पास जामुन के पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे से लटका देखा। परिजन शव को नीचे उतारकर घर ले आए।
मृतक के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वैवाही चौकी प्रभारी शशि प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है l पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है l मनोज त्रिपाठी 8081466897. बहराइच l

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष एवम् भूतपूर्व नगर सेवक श्री धनसुख भाई राजपूत की माता श्री का निधन शोक सभा++++++

    सुरत शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धनसुख भाई राजपूत की माताजी का निधन, शोक सभा सुरत महानगरपालिका के पूर्व पार्षद एवं सुरत शहर कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री धनसुख…

    उदयन शालिनी फैलोशिप से 30 मेधावी छात्राओं को मिला उच्च शिक्षा का संबल

    अर्जुन रौतेला आगरा। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उदयन केयर…

    Leave a Reply