कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

।।कोसी कलां ।।
कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित


विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय डॉ. सत्य प्रकाश गोयल की स्मृति में रविवार को गोयल हॉस्पिटल, नगर पालिका के सामने, कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में कुल 71 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं में समाजसेवा और मानवता के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनका प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक बन सकता है।

शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों तथा युवाओं ने भी भाग लेकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान करें – जीवनदान दें।
संवाददाता – विष्णु कुमार।
चैनल से जुड़ने , खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो.न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply