गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
आजीविका समान दुकानों को सील करने पर वृद्ध दंपति ने इच्छामृत्यु की मांग की
सूरत, शुक्रवार:
सूरत के गुजरात हाउसिंग बोर्ड कैलाश चौकड़ी क्षेत्र में दुकानों को कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से सील किए जाने से परेशान एक वृद्ध दंपति ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर इच्छामृत्यु की मांग की है। इस मामले में उन्होंने पूर्व यस म सी अधिकारी, वर्तमान कार्यालय अधीक्षक तथा भाजपा के स्थानीय नेताओं सहित कई लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
पांडेसरा क्षेत्र में रहने वाले श्यामभाई कपूरचंद गेलोत और उनकी पत्नी ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि पांडेसरा के कैलाश चौकड़ी स्थित उनकी मिल्कत में बनी 11 दुकानों को वर्ष 2021 में पालिका द्वारा सील कर दिया गया था। इस कार्रवाई के विरुद्ध उन्होंने गुजरात हाईकोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी थी।
आवेदन के अनुसार, बाद में फायर सेफ्टी से संबंधित मुद्दों का समाधान करने तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनवरी 2025 में दुकानों की सील खोल दी गई थी। हालांकि, 30 मई 2025 को बिना किसी उचित कारण और नोटिस के पुनः दुकानों को सील कर दिया गया।
दंपति का कहना है कि इस कार्रवाई के कारण उनका आजीविका का साधन पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे उन्हें लगातार मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के नौ सदस्यों की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद वे पहले ही गहरे सदमे में हैं और अब रोज़गार छिन जाने से जीवनयापन करना कठिन हो गया है।
वृद्ध दंपति ने आरोप लगाया है कि पूर्व ओएसडी अधिकारी सुजल प्रजापति, वर्तमान कार्यालय अधीक्षक जेरल देसाई तथा भाजपा के स्थानीय नेताओं नरपतसिंह और शेतानसिंह की भूमिका इस प्रकरण में संदिग्ध रही है। उन्होंने इन सभी के विरुद्ध जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
दंपति का कहना है कि रोज़गार छिन जाने और प्रशासनिक तंत्र के सामने संघर्ष करने की क्षमता अब उनमें नहीं बची है, इसलिए उन्होंने मानवीय आधार पर इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग की है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419
Updated Video





Subscribe to my channel


