गुजरात प्रदेश में श्री महिपत सिंह फाउंडेशन द्वारा++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

महिपतसिंह फाउंडेशन बना बेसहारा बुजुर्गों और जरूरतमंदों का सहारा

खेड़ा (गुजरात): समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत महिपतसिंह फाउंडेशन आज गुजरात में मानव सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है। फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी श्री महिपतसिंह चौहान के नेतृत्व में संस्था बुजुर्गों, दिव्यांगों, गरीब परिवारों तथा जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न सेवाकार्य संचालित कर रही है।

फाउंडेशन द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में उन बुजुर्गों को आश्रय दिया जाता है, जिन्हें उनके अपने परिवारों ने घर से बेदखल कर दिया है। वर्तमान में 800 से अधिक बुजुर्ग यहां सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। प्रतिदिन कई नए बुजुर्ग भी आश्रय के लिए यहां पहुंचते हैं।

मानवता की मिसाल पेश करते हुए अब तक 57 ऐसे बुजुर्गों का अंतिम संस्कार भी महिपतसिंह चौहान द्वारा किया गया है, जिनके निधन के बाद उनके परिजन तक उन्हें लेने नहीं आए। उनकी इस सेवा भावना के कारण समाज में उन्हें “कलियुग के श्रवण” के नाम से भी जाना जाता है।

फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। दिसंबर 2025 में 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न कराया गया, जिससे अनेक जरूरतमंद परिवारों को राहत मिली।

सामाजिक सेवा के साथ-साथ फाउंडेशन संकट में फंसे लोगों की सहायता के लिए भी सक्रिय रहता है। हाल ही में थाईलैंड में नौकरी के नाम पर फंसे पोरबंदर के 19 युवक-युवतियों की भारत वापसी के लिए हवाई टिकट की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

महिपतसिंह चौहान खेड़ा जिले के वासो तहसील के लवाल गांव के पूर्व सरपंच हैं तथा सर्व समाज सेना गुजरात के मुख्य संयोजक के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्होंने निजी कंपनियों में कर्मचारियों के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाकर अनेक पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य किया है।

समाज सेवा, मानवता और जनकल्याण के क्षेत्र में महिपत सिंह फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं तथा जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद जगा रहे हैं।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स +++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उद्योग-व्यवसाय की प्रगति में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : दक्षिण गुजरात चैंबर का विशेष सत्र आयोजित दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री…

    आम आदमी पार्टी के विधायक को कोर्ट ने सुनाई सात साल कि सजा+++++++

    गुजरात प्रदेश नर्मदा जिला विधायक श्री चैतर वसावा को 7 वर्ष की सजा के बाद आम आदमी पार्टी का भाजपा पर हमला, फैसले को बताया राजनीतिक गांधीनगर/नर्मदा: डेडियापाड़ा से आम…

    Leave a Reply