गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश अहमदाबाद के साबरमती विस्तार में किन्नर समाज पर कथित हमला और लूट के मामले में शिकायत दर्ज न होने से आक्रोश, पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा
अहमदाबाद के साबरमती क्षेत्र में किन्नर समाज के लोगों पर हुए कथित हमला और लूट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद किन्नर समाज के सदस्य शिकायत दर्ज कराने के लिए साबरमती पुलिस स्टेशन पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इससे नाराज़ किन्नर समाज के लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
किन्नर समाज का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस को पूरी जानकारी देने के बावजूद उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इस कथित लापरवाही को लेकर समाज के लोगों में भारी रोष देखा गया।
घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप की मांग की है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




