गुजरात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी ने पावर लूम्स के++++++-

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पावरलूम व्यापारियों को उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी का भरोसा, कहा– “समस्या का समाधान होने तक गांधीनगर नहीं जाऊँगा”

सूरत,हाल ही में हुई भारी बारिश से प्रभावित पावरलूम उद्योग के व्यापारियों से मुलाकात के दौरान गुजरात के उपमुख्यमंत्री एवं गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जब तक व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक मैं गांधीनगर नहीं जाऊँगा।”

उपमुख्यमंत्री ने प्रभावित व्यापारियों से विस्तार से चर्चा कर बारिश के कारण हुए नुकसान और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। व्यापारियों की बात सुनने के बाद उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा राहत एवं सहायता कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

श्री हर्ष संघवी ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और नुकसान का आकलन कर नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यापारी को राहत से वंचित न रखा जाए तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उपमुख्यमंत्री के इस आश्वासन से पावरलूम व्यापारियों में राहत और विश्वास का माहौल बना है। व्यापारियों ने भी सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील रवैये की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा…

    Leave a Reply