गुजरात प्रदेश सुरत शहर में बाढ़ के बाद कीचड़ और कचरे के कारण++++++-

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर में बाढ़ का पानी उतरा, लेकिन सूरत में कीचड़ और गंदगी बनी बड़ी चुनौती; सफाई अभियान तेज

सूरत, शहर में लगातार तीन दिनों तक आई बाढ़ का पानी अब पूरी तरह उतर चुका है, लेकिन इसके बाद कीचड़, कचरे और बदबू ने नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है। कई प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों, गलियों, घरों और दुकानों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे जनजीवन अभी भी सामान्य नहीं हो पाया है।

बाढ़ के बाद अनेक इलाकों में सड़कों पर कीचड़ की मोटी परत जम गई है। घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सफाई में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों के प्रकोप और जलजनित तथा संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूरत महानगरपालिका ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू किया है। विभिन्न क्षेत्रों में कीचड़ हटाने, कचरा उठाने, जल निकासी, फॉगिंग तथा कीटाणुनाशक दवाओं के छिड़काव का कार्य लगातार जारी है। मनपा के अधिकारी और कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रहे हैं तथा अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। प्रशासन का लक्ष्य जल्द से जल्द सभी प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करना है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में दौड़ा ताजनगरी का जोश, 1500 से अधिक धावकों ने लगाई दौड़

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी को फिटनेस नगरी बनाने और दुनिया को प्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली आगरा ताज हाफ मैराथन के चौथे संस्करण की पहली…

    गुजरात स्टेट मॉनिटरिंग सेल का डिंडोली क्षेत्र में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के डिंडोली क्षेत्र में विदेशी शराब के अड्डे पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल की छापेमारी, 11 आरोपी गिरफ्तार **सूरत: सूरत…

    Leave a Reply