गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत शहर में बाढ़ का कहर: 17 लाख किलो यार्न खराब, कपड़ा उद्योग को करोड़ों रुपये का भारी नुकसान
सूरत, हाल ही में आई बाढ़ ने सूरत के कपड़ा उद्योग को बड़ा झटका दिया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित यार्न (धागा) गोदामों में पानी भर जाने से लगभग 17 लाख किलो यार्न भीगकर खराब हो गया है। इससे व्यापारियों को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, यह नुकसान किसी एक गोदाम तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के कई यार्न गोदाम बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। पानी भरने के कारण बड़ी मात्रा में रखा गया यार्न उपयोग के योग्य नहीं रहा, जिससे कपड़ा उद्योग के साथ-साथ यार्न व्यापार भी गंभीर संकट में आ गया है।
इस स्थिति को देखते हुए यूनाइटेड गुजरात यार्न डीलर्स एसोसिएशन ने सभी प्रभावित व्यापारियों के नुकसान का विस्तृत विवरण एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसोसिएशन नुकसान का आकलन कर संबंधित विभागों के समक्ष राहत एवं सहायता की मांग उठाएगी।
व्यापारियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि बाढ़ प्रभावित यार्न व्यापारियों और कपड़ा उद्योग को विशेष राहत पैकेज, आर्थिक सहायता तथा आवश्यक कर एवं ऋण संबंधी राहत प्रदान की जाए, ताकि उद्योग जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लौट सके।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




