गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
राजस्थान के चोरी के मामले का वांछित आरोपी खेड़ ब्रह्मा पुलिस के हत्थे चढ़ा, राजस्थान पुलिस को सौंपा
खेड़ब्रह्मा, 16 जुलाई। खेड़ब्रह्मा पुलिस ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए राजस्थान के पाली जिले में दर्ज चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, खेड़ ब्रह्मा पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान के चोरी के मामले में वांछित आरोपी ग्रेविटी स्कूल के पास से पैदल खेड़ ब्रह्मा की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान भेरा राम राम योगी, निवासी नाणा पंचायत गली, तहसील बाली, जिला पाली (राजस्थान) के रूप में बताई। सत्यापन के दौरान यह भी पुष्टि हुई कि वह राजस्थान में दर्ज चोरी के मामले में वांछित था।
इसके बाद खेड़ ब्रह्मा पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सतर्कता, समन्वय और प्रभावी कार्यप्रणाली का एक और उदाहरण सामने आया। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस त्वरित एवं सफल कार्रवाई की सराहना की है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




