अर्जुन रौतेला आगरा। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के चर्चित कार्यक्रम वंस मोर सीजन- 4 कवि सम्मेलन में लखनऊ, मेरठ और शाहजहाँपुर के साथ आगरा भी चमका। आगरा की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती चेतना शर्मा सँग कुमार ललित के काव्य-पाठ को देश के जाने-माने कवियों की सराहना मिली।

राम शब्द बेनूर के निर्देशन और संयोजन तथा जाने-माने हास्य कवि स्माइल मैन डॉ. सर्वेश अस्थाना के बेहतरीन संचालन में आगरा की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती चेतना शर्मा और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सम्मानित कवि कुमार ललित को भी काव्य पाठ करने का सुअवसर मिला।

एक से एक उम्दा दोहों के बाद कुमार ललित का यह गीत सबके दिलों पर छा गया। गीत का मुखड़ा प्रस्तुत है – ” सृष्टि का विज्ञान साँसों की सतत आराधना है। जिंदगी बस हाथ में जल रोकने की साधना है..”

इनके साथ मेरठ के विख्यात कवि सौरभ जैन ‘सुमन’ और शाहजहाँपुर के डॉ. इंदु अजनबी ने भी अपने काव्य- पाठ से सबको भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का प्रसारण 20 जुलाई, सोमवार को शाम 7:30 बजे केवल डीडी यूपी पर किया जाएगा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




