15 दिनों के भीतर दूसरी बार बाढ़ लोगो कि बढ़ी चिंता++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सूरत में 15 दिनों के भीतर दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात, कई इलाकों में जलभराव से जन जीवन प्रभावित

सूरत, 23 जुलाई। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सूरत शहर में मात्र 15 दिनों के भीतर दूसरी बार बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। ट्रांसपोर्ट नगर, परवत गांव, गीता नगर, बोम्बे आवास सोसाइटी सहित कई निचले इलाकों में सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में पानी भर जाने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

प्रभावित क्षेत्रों में कई मकानों और सोसायटियों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो गया है तथा स्थानीय नागरिकों को आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2013 और 2020 के बाद पहली बार इतनी कम अवधि में शहर को दोबारा बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार हो रही भारी बारिश और जल निकासी व्यवस्था पर बढ़ते दबाव के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। यदि वर्षा का सिलसिला जारी रहा तो जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रशासन के लिए जल निकासी व्यवस्था को और प्रभावी बनाना तथा राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाना आवश्यक होगा।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू करने, जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचाव के लिए स्थाई समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सूरत शहर जिला कलेक्टर को किस समाज द्वारा आवेदन++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन से प्रभावित किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रदर्शन, नई मुआवजा नीति वापस लेने की मांग   सूरत, 22 जुलाई।…

    लकड़ी तस्करों का मुखिया गिरफ्तार पुलिस कार्यवाही हुई तेज++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश तापी के जंगलों में खैर की लकड़ी तस्करी का मुख्य सरगना गिरफ्तार, वन अधिकारी की शहादत के मामले में बड़ी कार्रवाई…

    Leave a Reply