गुजरात प्रदेश सुरत जिला कलेक्टर श्री तेजस परमार+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

जिला कलेक्टर तेजस परमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘जिला स्वागत’ कार्यक्रम, नागरिकों की शिकायतों का किया गया त्वरित समाधान

सूरत, 24 जुलाई:

राज्य सरकार के जन शिकायत निवारण कार्यक्रम ‘स्वागत’ के अंतर्गत गुरुवार को सूरत जिला सेवा सदन में जिला कलेक्टर तेजस परमार की अध्यक्षता में ‘जिला स्वागत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की लंबित शिकायतों का पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में पिछले माह से लंबित शिकायतों सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान दबाण (अतिक्रमण), भूमि प्रबंधन, पार्किंग, ड्रेनेज, वर्षा जल निकासी, पुलिस विभाग, बिजली कनेक्शन सहित विभिन्न विषयों से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी मामलों का निर्धारित समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘स्वागत’ कार्यक्रम प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों को त्वरित न्याय और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बैठक में जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रकाश मीणा, निवासी अतिरिक्त कलेक्टर विजय भाई रबारी, प्रांत अधिकारी, सूरत महानगरपालिका, जिला पूर्ति विभाग, सिटी सर्वे, एन.एच.ए.आई., पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कुल 18 लंबित तथा 4 नए मामलों की सुनवाई कर उनका समाधान किया गया।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में छोटे बच्चों की शिक्षा ओटले पर सुरत महा नगर पालिका इस विषय पर ध्यान दें++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   स्मार्ट सिटी सूरत में बच्चों की आंगनवाड़ी किराए के ओटलों पर संचालित, सुविधाओं के दावों पर उठे सवाल*   गुजरात प्रदेश सूरत…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सचिन पुलिस+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर पुलिस की कार्रवाई: लंबे समय से फरार आरोपी कमलेशकुमार उर्फ कालू पटेल गिरफ्तार गुजरात प्रदेश सूरत शहर के सचिन…

    Leave a Reply