गुजरात प्रदेश धोलका विधानसभा के विधायक श्री किरीट सिंह डाभी ने*******”

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश धोलका विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत एवं मुआवजा देने की मांग

गुजरात प्रदेश धोलका, ३० जुलाई। धोलका विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ है। जलभराव, किसानों की फसलों की बर्बादी, व्यापारियों को आर्थिक क्षति, मकानों को नुकसान तथा पशुधन पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए धोलका के विधायक किरीटसिंह डाभी ने राज्य सरकार से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

विधायक किरीटसिंह डाभी ने राज्य सरकार को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि जिला एवं तालुका प्रशासन, पुलिस, NDRF, SDRF तथा स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं ने राहत एवं बचाव कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई है। इसके बावजूद प्रभावित परिवारों को सामान्य जीवन में लौटाने के लिए विशेष राहत पैकेज और आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

उन्होंने मांग की है कि धोलका विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान का विशेष सर्वे कराकर किसानों को फसल क्षति का नियमानुसार मुआवजा, क्षतिग्रस्त मकानों के लिए सहायता, व्यापारियों को आर्थिक राहत, अतिवृष्टि के कारण मृतकों के परिजनों को सहायता राशि, मृत पशुओं का मुआवजा तथा जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

इसके साथ ही, जिन क्षेत्रों में हर वर्ष जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, वहां स्थायी समाधान के लिए विशेष योजना बनाकर आवश्यक वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की भी मांग की गई है।

विधायक किरीटसिंह डाभी ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए धोलका विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित किसानों, व्यापारियों एवं नागरिकों को शीघ्र राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने का सकारात्मक निर्णय लेगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    साहित्य साधिका सम्मान से अलंकृत हुईं कवयित्री रेनू उपाध्याय, डॉ. मंजू यादव ‘मृदुल’ को सुधी शिक्षक सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य साधिका समिति, आगरा की ओर से सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान, खंदारी के वातानुकूलित सभागार में भव्य साहित्य साधिका सम्मान समारोह…

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी पर गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

    अर्जुन रौतेला आगरा। दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर गणपति बप्पा के…

    Leave a Reply