युवती को बदनाम करने के आरोप में युवक गिरफ्तार अड़ाजन पुलिस की कार्यवाही

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

 

सोशल मीडिया पर युवती के फोटो वायरल कर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सूरत, 30 जुलाई: सूरत शहर के अडाजन पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवती के फोटो वायरल कर उसे बदनाम करने तथा लगातार परेशान करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात के कलोल से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अडाजन क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी छवि खराब करने का प्रयास किया और बार-बार उसका पीछा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत के आधार पर अडाजन पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पीएसआई एन. ए. चावड़ा और उनकी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों तथा मानव सूचना तंत्र की सहायता से जांच करते हुए आरोपी का गुजरात के कलोल में पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रेयस कनकभाई भंडेरी के रूप में हुई है। वह हालोल स्थित मेडिकल कॉलेज में बीएचएमएस के अंतिम वर्ष का छात्र बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास  रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश धोलका विधानसभा के विधायक श्री किरीट सिंह डाभी ने*******”

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश धोलका विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत एवं मुआवजा देने की मांग गुजरात प्रदेश धोलका, ३० जुलाई। धोलका विधानसभा…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन विस्तार से 65 लाख रुपए के फर्जी जमीन दस्तावेज के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट फर्जी दस्तावेजों के जरिए 65 लाख रुपये की जमीन ठगी का मामला दर्ज, पांडेसरा पुलिस ने शुरू की जांच सूरत, 30 जुलाई: सूरत…

    Leave a Reply